Slider

भटवाड़ीसैन के समीप चट्टान टूटने से मलवा आने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रूद्रप्रयाग गौरीकुंड स्थान भटवाड़ीसैन के समीप चट्टान टूटने से मलवा आने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है। इस दौरान मलवा मे एक कार दबने से कार चालक घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कि सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया मे मलवा आने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है जिस कारण यात्रा को सोनप्रयाग मे रोक दिया गया है। अवरूद्ध सड़क मार्ग को जेसीबी मशीन से मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा यात्रियों को भारी वर्षा के कारण सुरक्षित स्थानों में रूकने तथा मौसम ठीक होने पर ही यात्रा को शुरू करने की अपील की जा रही है।

Continue Reading
Slider

एकमुश्त समाधान योजना‘‘ हुई लागू

‘प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में ‘‘एमपैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति) एकमुश्त समाधान योजना‘‘ हुई लागू‘‘ ‘‘योजना के तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान/आश्रितों/गारण्टर का शत-प्रतिशत ब्याज किया जाएगा माफ‘‘ पौड़ी जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पौड़ी गढ़वाल पान सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में ‘‘एमपैक्स (बहुउदेश्शीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति) एक मुश्त समाधान योजना‘‘ लागू की गई है। जिसके तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों का शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जाना है। मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान/आश्रित/गारण्टर को ब्याज मुक्त लाभ को प्राप्त करने हेतु मूलधन की समस्त राशि जमा करनी होगी। जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पौड़ी गढ़वाल पान सिंह राणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद में कुल मृतक बकायेदार सदस्य 4610 पर कुल बकाया 556.09 ल...

Continue Reading
Slider

भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने जारी किए आपदा राहत नम्बर

भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने जारी किए आपदा राहत नम्बर -उत्तराखंड प्रदेश के अलावा हिमाचल में फंसे राज्य के लोग कर सकते हैं इन नम्बरों पर सम्पर्क -मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासी एवं तीर्थयात्री अनावश्यक यात्रा से बचें देहरादून। बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा आपदा राहत नम्बर जारी किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार से हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में नुकसान हुआ है और जगह-जगह पर लोग फंसे हुए हैं। सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हिमाचल में भी उत्तराखंड के तमाम लोग फंसे हुए हैं। इन परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से आपदा राहत नंबर जारी किए गए हैं। ...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड विधानसभा के पुस्तकालय का लोकार्पण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को विधानसभा में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। नवनिर्मित पुस्तकालय में लगभग 20 हजार से ऊपर पुस्तकों का समावेश किया गया है। इस विशिष्ट पुस्तकालय में संविधान एवं कानून, लोक प्रशासन और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ-साथ देश-विदेश के प्रमुख लेखकों की पुस्तकों का भी समावेश किया गया है जो ई-लाइब्रेरी के रूप में डिजिटल और प्रिंट दोनों रूपों में उपलब्ध रहेगी। राज्यपाल ने अपनी ओर से विधानसभा पुस्तकालय हेतु 108 पुस्तकें देने की घोषणा की। पुस्तकालय एवं वेबसाइट के लोकार्पण के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस मं...

Continue Reading
Slider

जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन थीम पर मनाया जायेगा हरेला पर्व

‘‘जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन‘‘ की थीम पर मनाया जायेगा हरेला पर्व। ‘‘16 जुलाई से 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा वृहद वृक्षारोपण अभियान‘‘ सूचना/पौड़ी/12 जुलाई, 2023ः प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को हरेला पर्व के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाता है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने हरेला पर्व मनाये जाने के संबंध में समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जनपद में व्यापक राजकीय प्रयासों एवं जनसहभागिता के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किये जायेगे। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में इस वर्ष हरेला पर्व ‘‘जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन‘‘ की थीम पर मनाया जायेगा। जनपद में बनाई गई जनपद स्तरीय समिति द्वारा किसी एक जलधारा को जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु चिन्हित किया जायेगा, जिसके लिए आवश्यक उपायों पर मंथन करते हुए कार्य योजना तैय...

Continue Reading