पिथौरागढ़- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस,राजस्व, परिवहन,लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, नगर निकाय, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से जनपद के ब्लैक स्पॉटों तथा ब्लैक स्पॉटों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए गये सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉटो व सड़क दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील अन्य स्थानों पर सड़क मार्गो के किनारे क्रेश बेरियर अवश्य लगा दिये जायें ताकि सड़क दुर्घटनाओ...
Continue ReadingCategory: Slider
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने काली नदी के तेज बहाव से धारचूला के ग्राम रांथी तोक खोतिला में हसरत कुरैशी के ध्वस्त हुए भवन का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी! जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित हसरत कुरैशी को मौके पर ही रुपए 1 लाख 30 हजार की राहत राशि चेक एवं रुपए 5 हजार की अहेतुक राशि का चैक प्रदान किया! वहीं 14 लोगो को राशन किट वितरित किये! इस दौरान प्रभावितों ने खोतिला क्षेत्र में तटनन्ध निर्माण की मांग जिलाधिकारी से की! वहीं बताया कि काली नदी मे नेपाल देश की तरफ अत्यधिक मात्रा में मलवा पड़ा रहने के कारण नदी के जल का तेज बहाव खोतिला की ओर आने से खोतिला क्षेत्र में भू- कटाव हो रहा है! जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि खोतिला क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध आदि सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित हैं इसके संबंध में आगामी 14 ...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में शहर में नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई का कार्य जारी है। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है, सड़क, नाली सफाई, ड्रेनेज आदि समस्त व्यवस्थाओं को त्वरित सुधार किया जाए। इसके लिए नोडल एवं सैक्टर अधिकारी तैनात है। सैक्टर अधिकारी अपने-2 क्षेत्रों में व्यवस्थाएं में सुधार हेतु कार्य कर रहे है, जिला आपदा परिचालन केेन्द्र कार्यों की माॅनिटिरिंग करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी स्वयं भी प्रतिदिन सैक्टरवार कार्यप्रगति समीक्षा कर रही है। जनपद में डेंगू के घनात्मक रोगी चिन्हित होने के फलस्वरूप जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने घर-घर सर्वे करने तथा जिन क्षेत्रों में डेंगू के घनात्मक रोगी चिन्हित हुए उन क्षेत्रों तथा आसपास के क्षेत्रों सहित शहरी एवं ग्रामीण समस्त क्षेत्रों में लार्वा की जांच एवं उसको नष्ट करने के साथ ही जागरूक...
Continue Readingदेहरादून, उत्तराखण्ड शासन के क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक के थेवा, मालदेवता, सरखेत एवं धारकोट में क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके सुझाव भी लिए। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद किया तथा योजनाओं की धरातलीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का अश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरखेत में कुछ लाभार्थियों द्वारा होम स्टे निर्माण किया गया है जिसके उपरान्त एम०डी०डी०ए० द्वारा उनको नोटिस भी निर्गत किये गये हैं। ग्रामीणों द्वारा उक्त के सम्बन्ध में समाधान हेतु मांग की गई तथा विशेष कार्याधिकारी द्वारा शासन स्तर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने हेतु सुझाव दिया गया तथा ब्ल...
Continue Readingमहिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जनपदों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना, आंगनवाड़ी सहायिका से आंगनवाडी कार्यकत्री के भरे गये पदों के संबंध में, प्री-स्कूल एवं मेेडिसिन किट वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन की स्थिति, मॉडल आंगनवाड़ी केन्द्र की स्थिति, तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नन्दा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेन्टर, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं हेतु सैनेटरी नैपकीन योजना, आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख...
Continue Reading
