मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, सूबे के लोक पर्व हरेला को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक पखवाड़े तक मनाया जायेगा। हरेला पखवाडे के दौरान 16 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करेंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोक पर्व हरेला को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक पखवाड़े तक मनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरेला धरती के श्रृंगार का त्यौहार एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व है, जिसे उत्तराखंड में सदियों से मनाया जाता रहा है। अपनी इस लोक परम्परा को जीवित रखने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेशभर...
Continue Readingगंगोत्री हाइवे पर हादसाः मलवे दबे वाहन, चार की मौत गंगोत्री नेशनल हाईवे में मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ जिसमें टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर मलवा-बोल्डर गिरे, और इससे एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी। 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मलवे की जद में आए इन तीनो वाहनों में 22 यात्री सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया हैं।
Continue Readingप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जान-माल की क्षति,सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा,कृषि,किसान और फसलों की स्थिति तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे है। जगह जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई है ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री ने केंद्र से पूरे सहयोग के...
Continue Readingपौड़ी नीलकंठ मेले में तैनात वाहन चालक डयूटी के दौरान नशे की हालात में पाये जाने पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने निलंबन की कार्यवाही के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नीलकंठ मेले में तैनात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी के वाहन चालक अचल वर्मा डयूटी के दौरान नशे की हालात में पाये गये। जिन्हें प्रभारी चौकी इन्चार्ज प्रदीप कुमार द्वारा नशे की पुष्टि हेतु मेडिकल परीक्षण कराने के लिए नीलकंठ एमआरपी पर तैनात चिकित्सक के पास लाया गया। मेडिकल परीक्षण जांच में रिपोर्ट स्पष्ट है कि संबंधित वाहन चालक द्वारा शराब का सेवन किया गया। जिलाधिकारी ने डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर वाहन चालक के खिलाफ निलबंन की कार्यवाही करने के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।
Continue Reading
