पौड़ी जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कल(मंगलवार) 11 जुलाई को एक दिवस का अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी वर्षा का रेड अर्लअ जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार जनपद में भारी वर्षा को देखते हुए 11 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय व निजी विद्यालय कक्षा 01 से कक्षा 12 व समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक, मिनिस्ट्रियल व अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में शहर में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुगम बनाये जाने हेतु नामित किए गए सुपर जोनल, जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों से बैठक करते हुए सैक्टरवार निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियां एवं उनके निस्तारण हेतु तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया बरसाती सीजन में क्षेत्र में रहकर व्यवस्थाएं देखे, पाई गई खामियों में सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपने-अपने सैक्टर में दिख रही कमियों को मौके पर सुधार किये जाने की कार्ययोजना पर कार्य करे, तथा निरीक्षण के दौरान पूरी टीम उपरणों एवं मानवश्रम के साथ मौके पर जाएं, जिससे जो खामियां यथा सड़क पर गड्डे, नालिया चैक, जलभराव, झूलती विद्युत तार, टूटी पेयजल लाईन आदि समस्याएं दिख रही हों उनको त्वरित सुधार करें। स...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य के विभिन्न विभागों की भूमि/परिसंपत्तियों के अतिक्रमण को तत्काल रोके जाने एवं हटाए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी भूमि/परिसंपत्ति का ठिक तरह से आकलन कर उसे परिसंपत्ती आधार पंजिका में दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लगभग ढेड़ दर्जन विभागों द्वारा परिसंपत्ती की सूचना अब तक नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को संबंधित विभागों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में जिन विभागों द्वारा परिसंपत्ति की आधार पंजिका व प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्द...
Continue Readingजिलाधिकारी गढ़वाल की अभिनव पहल के तहत पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की हुई लॉन्चिग पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजर में उतारने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान की अगुवाई में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1 लाख 5 हजार रुपये के पहले कन्सायनमेन्ट/प्रेषण के तहत देहरादून के होटल ह्यात् व कौडियाला के होटल ताज, देहरादून के हिलांश स्टोर सहित चारधाम यात्रा मार्गाे पर बने अन्य स्टोरों के लिए जेम व चटनी के कुल 1000 प्रोडक्ट भेजे गये। सोमवार को आयोजित पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों के लॉन्चिग कार्यक्रकम में पहले ऑर्डर के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों व स्टोरों के लिए बेडू से बने उत्पादों चटनीं व जैम के एक हजार उत्पाद का प्रेषण किया गया। गौरतलब पहाड़ के जंगली फल बेडू को पहचान दिलाने के लि...
Continue Readingकृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान निदेशक और सभी उद्यान अधिकारियो को हरेला पर्व पर फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। विगत वर्ष उद्यान विभाग ने 5 लाख फल पौध रोपण का निःशुल्क किया वितरण, इस वर्ष 06 लाख पौधों का लक्ष्य। मंत्री ने अधिकारियों को हरेला लोकपर्व के अवसर पर वृहद स्तर पर पौध रोपण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। देहरादून,10 जुलाई। प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व के संबंध में निदेशक उद्यान सहित प्रदेश के सभी जिलों के उद्यान अधिकारी को फल पौधरोपण सामग्री के वितरण के को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के प्रत्येक जनपद के डीएचओ अपने जनपद में अधिक से अधिक वर्षा कालीन फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक औद्यानिक प्रदेश के...
Continue Reading
