पौड़ी जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों पर जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों एवं राजमार्गों में भू-स्खलन/कटाव की स्थिति, जनपद के अंतर्गत नदी/नालों के जल स्तर में निरन्तर वृद्धि, लगातार वर्षा के कारण दैवीय आपदा की घटनाओं के दृष्टिगत लगातार निगरानी बरती जा रही है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आम जन-मानस की सुरक्षा के दृष्टिगत अपील की है कि नदी नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे व्यक्ति सावधान रहते हुए जल भराव की स्थिति में समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जायें। इसके साथ ही जनपद अंतर्गत यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ठहर जायें। किसी बडे़ पेड़ व खिसकने वाले पहाड़/चट्टानों के आस-पास न रूकें, नदी नालों के बहाव में हो रही निरन्तर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पंजीकृत लेख पत्रों सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने तथा जनमानस की लेखपत्रों सम्बन्धी समस्या का निराकरण करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम जिला निबन्धक/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने अवगत कराया है कि कराया है कि जनपद देहरादून सदर स्थित उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकृत लेखपत्रों के सम्बन्ध में शिकायत की दशा में दूरभाष/ वाट्टसएप्प नम्बर 9996000333 एवं ईमेल registryhelpuk@gmail.com पर शिकायत प्रेषित की जा सकती है।
Continue Readingदेहरादून, त्रिकोण सोसायटी, थ्रिल जोन, उत्तराखंड पर्यटन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, उत्तराखंड की ओर से सायनोटेक, दून मानसून 10K रन 2023 (तीसरा संस्करण) का आयोजन कर रहे हैं। यह दौड़ देहरादून में 9 जुलाई 2023, रविवार को सुबह 6 बजे होगी । इस संस्करण की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है , जहां 800 से 1000 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में दौड़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सुश्री नेहा शर्मा, निदेशक त्रिकोण सोसायटी, ने कहा , "मुझे खुशी है कि लोग देहरादून में 9 जुलाई 2023, रविवार को आयोजित होने वाली दून मानसून 10K रन 2023 में भाग ले रहे हैं। इस साल दून मानसून दौड़ की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है। इससे लोगों के बीच जागरूकता फैलेगी कि उन्हें अपने जीवन में कोई भी ड्रग नहीं लेनी चाहिए। और दूसरों को भी इस बात के लिए जागरूक करें कि वे ड्रग का उपयोग न करें और स्वस्थ जीवन ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं 2020 से पूर्व की लंबित हैं, तो इनका पूरा ब्यौरा दिया जाए। ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के ...
Continue Readingयूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम को डिजिटल बनाने की कवायद के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार पौड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों को यू-विन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। आगामी अगस्त माह में शुरू होने जा रहे यू-विन प्लेटफार्म के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण पंजीकरण, टीके से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी साथ ही टीकाकरण की तारीख पास आने पर मोबाइल पर संदेश भी मिलेगा। जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मास्टर ट्रेनर यूएनडीपी के प्रोजक्ट ऑफिसर गढ़वाल योगेश रावत ने बताया कि यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम को डिजिटल बनाने हेतु को-विन की तर्ज पर यू-विन प्लेटफार्म बनाया गया है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव को रिकार्ड करने, टीकाकरण, नवजात के पंजीकरण की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण सेवा, टीकाकरण की स्थिति, आरआर सत्र व टीका...
Continue Reading
