Slider

कैबिनेट द्वारा लिये गये फैसले

कैबिनेट द्वारा लिये गये फैसले 1- पटेल नगर स्थित पुराने कार्यालय भवन के स्थान पर डेवलपमेंट ऑफ बिजनेस होटल संचालन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय। पटेल नगर स्थित पुराने कार्यालय भवन के स्थान पर डेवलपमेंट ऑफ बिजनेस होटल संचालन किया जाना है। उक्त पी०पी०पी० योजना संचालन की अवधि 60 वर्ष निर्धारित की गयी तथा यदि सम्बन्धित फर्म द्वारा संतोषजनक संचालन किया जाता है, तो 30 वर्ष की अवधि को पुनः संशोधित शुल्क के अनुसार नवीनीकृत किया जा सकेगा। 60 वर्ष संचालन अवधि से कुल रू0 247.06 करोड़ की आय होगी, जबकि उक्त भवन में संचालित कार्यालय से वर्तमान तक कोई आय प्राप्त नहीं हुई है। उक्त योजना संचालन से रोजगार का सृजन भी प्राप्त होगा। 2- जॉर्ज एवरेस्ट इस्टेट मसूरी में ऐरोस्पोर्टस गतिविधियां संचालन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया। जार्ज एवरेस्ट इस्टेट, मसूरी से ऐरो स्पोर्ट्स गतिवि...

Continue Reading
Slider

किसान/ साधन सहकारी समिति

कांता भाई बने सहकारी समिति के सदस्य पौड़ीः सहकारिता विभाग पौड़ी गढ़वाल से अच्छी खबर आई है। यहां किसान/ साधन सहकारी समिति की ओर से नांदलसू, पौड़ी ब्लॉक में भी दिव्यांग जनो को सदस्य बनाया जा रहा है। दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास प्रयोजन हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यो के साथ ही खेल गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहने वाले कांता प्रसाद के साथ ही प्रीतम व यशपाल सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला सहायक निबंधक, श्री पान सिंह राणा द्वारा दिव्यांगजनो को सहकारी समिति के सदस्य बनाते हुए माला पहनाकर स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई। साथ ही सहकारिता के उद्देश्यों से अवगत कराया। बता दें कि पौड़ी शहर में कांता प्रसाद अपने हौसले के दम पर उन शख्सियतों में सुमार हैं जिन्हें आज किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत हैं।

Continue Reading
Slider

मानसून सीजन के चलते सभी अधिकारी रहें अलर्ट मोड में

टिहरी ‘‘जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की अध्यक्षता मंे सम्पन्न।‘‘ ‘‘मानसून सीजन के चलते सभी अधिकारी रहें अलर्ट मोड में।‘‘ शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने एसडीएम, एनएच, पीएमजीसवाई, लोनिवि, बीआरओ के अधिकारियांे से सड़क सुरक्षा को लेकर किये गये कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति, चेकिंग अभियान, चालान, मजिस्ट्रीयल जांच आदि की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने मानसून सीजन को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये। जनपद के सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि माह में एक बार टीम के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही खराब सड़कों की कि.मी. सहित सूचना उपलब्ध करायंे। ज...

Continue Reading
Slider

वायरलैस सहित हाई अलर्ट में

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ को वर्षा के कारण उत्तराखण्ड राज्य के संबंधित जनपदों में नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं | केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान दिनांक 07.07.2023 (प्रति संलग्न) के क्रम में बाणगंगा (रायसी) हरिद्वार, धौलीगंगा (कनज्योति) पिथौरागढ़ एवं कोसी (बेतालघाट) नैनीताल नदियों में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में निम्न सावधानियां बरतने हेतु प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हु...

Continue Reading
Slider

व्यवस्थाओं को सुगम बनाकर जनमानस को समस्याओं से निजात

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्र स्थित सड़क मार्गों को गढ्ढामुक्त रखे जाने, नालियों की कनेक्टिविटी बनाने, आदि समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु नामित किये गए सुपर नोडल, नोडल अधिकारी एवं सैक्टर अधिकारियों के साथ वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शहर के नागरिक के समान समस्याओं से रूबरू होते हुए आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाकर जनमानस को समस्याओं से निजात दिलाने दिलाएंगें। कहा कि जिस प्रकार जी-20 में आपसी समन्वय बनाकर आप सभी ने बेहतर कार्य कर दिखाया, ठीक इसी तर्ज पर सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए चैकलिस्ट तैयार करेंगे। चैकलिस्ट के आधार पर ही रेखीय विभाग द्वारा उक्त कार्य को तत्काल पूर्ण कराए जाएंगे, जिनकी नियमित समीक्षा की...

Continue Reading