कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत गरमपानी व सोमेश्वर में अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में करेंगे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण देहरादून, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, साथ ही वह विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व आज उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी व उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर का औचक निरीक...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जड़ी-बूटी और इस क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं को देखते हुए, जड़ी-बूटी उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि वन पंचायतों के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जाए। जड़ी-बूटी की दिशा में जो वन पंचायतें पहले से कार्य कर रही हैं, उन्हें इस योजना में अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने योजना के लिए नियम व शर्तों को सरल बनाए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए उसके नियमों को सरल रखा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर्बल टूरिज्म पार्क योजना भी शीघ्र शुरू की जाए। योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है। जो वन पंचायतें अच्छा कार्य करेंगी, उनको अधिक क्षेत्रफल में कार्य दिया जा सकता है। मुख्य सचि...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील दिवस पर तहसील ऋषिकेश में उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनी। आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समुख 52 शिकयतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आयोजित तहसील दिवस में भूमि अतिक्रमण, दाखिला खारिज, भूमि सीमांकन करवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने, चंद्रेश्वर नगर में गौशाला की भूमि पर कब्जा करने, विद्युत बिल अधिक आने, समाज कल्याण पेंशन लगवाने, वार्ड नं 12 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल, योजना की जांच कराने, खड़क माफी में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण, भारत विहार में माननीय न्यायालय आदेश के उपरान्त भी निर्माण कार्य संचालित होने, वीरपुरखुर्द में आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक भवन बनाने तथा आसपास के लोगों को परेशान किए जाने, त्रिवेणीघाट में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने आदि शिकायतें प्राप्...
Continue Readingराजधानी देहरादून के समस्त कार्यालयों में भी स्थापित होंगे सेनेटरी वेन्डिंग मशीन देहरादून, जनपद में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने विकासभवन सभागार में ‘मेरी सहेली सैनेटरी नैपकीन पेैड वैण्डिंग मशीन‘ की स्थापना एवं संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में आपूर्तिकर्ता फर्म मै0 यूनिवर्सल सेल्स, दिल्ली-54 के प्रतिनिधियों द्वारा बाल विकास परियोजना, शहर देहरादून की 143 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशिक्षित किया गया। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना, कालसी, चकराता, डोईवाला, रायपुर, विकासनगर एवं सहसपुर के कुल 751 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लगने वाली वैण्डिंग मशीन की आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्तियों को माहवारी स्वच्छता जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही वैण्डिंग मशीन के बारे...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज त्रिवेणीघाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकरियों को निर्देशित किया त्रिवेणीघाट पर सफाई व्यवस्था के साथ ही अतिक्रमणमुक्त रखा जाए। निर्देशित किया कि घाट को सौन्र्यीकरण कार्यों यथावत रखने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात के दृष्टिगत प्रतिदिन गंगा का जलस्तर की स्थिति की रिपोर्ट के साथ नदी, तटबन्दीय क्षेत्रों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानान्तरित करने तथा सम्बन्धित विभागों को शासकीय भूमि, गंगा किनारे, नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने तथा विभागीय सम्पत्यिों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को त्रिवेणीघाट की भव्यता बनाए रखने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कावड़ यात्रा में त्रिवेणीघाट पर आन...
Continue Reading
