वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में राज्य में विभिन्न श्रेणियों की भूमि को विनियमित करने के संबंध में कैबिनेट द्वारा गठित सब कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने संबंधित सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी इस संबंध में वर्ग-3, वर्ग-4 तथा विभिन्न श्रेणियों की जमीनों पर जो लोग अवैध रूप से काबिज हैैं, उनकी सूची तैयार कर कमेटी को अवगत कराएं ताकि कमेटी की अगली बैठक में उन बिन्दुओं पर परीक्षण कर कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सके। मंत्री ने अवगत कराया कि पूर्व में कुछ जगहों पर वर्ग-3 तथा वर्ग-4 की भूमि को विनियमित करने का निर्णय लिया गया था जिसके नवीनीकरण की कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सचिव राजस्व, सचिन कुर्वे तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Continue ReadingCategory: Slider
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया उत्तराखंड में दिसंबर में होना है अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में "वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023" आयोजित किया जाना प्रस्तावित है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री जी को उत्तराखण्ड निवेशक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथ...
Continue Readingकहा, डेंगू संभावित जनपदों में जनजागरूता अभियान में लायें तेजी रेखीय विभागों के साथ वृहद स्तर पर चलायें रोकथाम गतिविधियां देहरादून, 04 जुलाई 2023 सूबे में डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जनपद स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। रेखीय विभागों के साथ मिलकर प्रदेश के डेंगू संभावित जनपदों में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। अस्पतालों में आने वाले डेंगू मरीजों को उचित उपचार मुहैया कराने को कहा गया है, साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा...
Continue Reading12 घंटे में हैंडपम्प सुचारू करेंः जिलाधिकारी’’ ‘‘कांवड यात्रा के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम में 24 घंटे सुचारू रखने हेतु 03 शिफ्टों में कार्मिकों की तैनाती करें। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गत दिवस देर सांय को नीलकंठ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु 01 सुपर जोन, 07 जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं कांवड यात्रा को सुगम बनाये जाने व कांवड मार्गो पर समुचित व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा निरंतर रूप से निगरानी बनाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्दे...
Continue Readingनव आगंतुक जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन ...
Continue Reading
