Slider

उच्च शिक्षा के लिये अलग से स्थापित होगा विद्या समीक्षा केन्द्र

राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरें विभागीय अधिकारी कहा, उच्च शिक्षा के लिये अलग से स्थापित होगा विद्या समीक्षा केन्द्र देहरादून, सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित न हो इसके लिये महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत प्राचार्यों की तैनाती कर दी जायेगी। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को भी शीघ्र भरा जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है। विद्यालयी शिक्षा विभाग की तर्ज पर उच्च शिक्षा विभाग का भी विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन किया जायेगा। इसके लिये पृथक से विद्या समीक्षा केन्द्र बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन ...

Continue Reading
Slider

चन्द्रबदनी रास्ते में साफ-सफाई को लेकर मुआयना

टिहरी: कांवड यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को देवप्रयाग संगम व अन्य घाटो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने हनुमान शिला से संगम तक की सीढ़ीयो के बीच में रेलिंग लगाने व इसके सहारे दोनों नदियों में रस्सिया डालने सहित बचाव हेतु भागीरथी घाट से टोडेश्वेर टापू तक गंगा में झालर युक्त मजबूत रोप लगाने के निर्देश दिये गए। कांवड यात्रा को लेकर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल इसके इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये गये। बदरी केदार धर्मशाला के नीचे स्थित घाट के निरीक्षण के दौरान घाट को यात्रियो हेतु पूरी तरह प्रतिबंधित करने व चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिये गये। साथ ही देवप्रयाग में 24 घण्टे राफ्ट की व्यवस्था करने व आडि...

Continue Reading
Slider

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा

देहरादून, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी परीक्षा रामजीशरण शर्मा ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून के 48 परीक्षा केन्द्रों पर संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाऊस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली द्वारा Enforcement officer/Account officer 2023 (ED/AO) में परीक्षा आयोजित की गई। जनपद के सभी केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा में 19821 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 7076 अभ्यर्थी परीक्षा हेतु उपस्थित रहे तथा 12745 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

खिलाड़ियों हेतु प्राथमिक उपचार की सुविधा

टिहरी मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर समस्त स्तरों में आयोजित किये जाने वाले चयन ट्रायल्स हेतु चयन समितियों का गठन एवं चयन ट्रायल्स स्थलों का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही योजना क्रियान्वयन हेतु प्रावधानित धनराशि का नियमानुसार व्यय करने को कहा गया। विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले चयन ट्रायल के दौरान पानी, चूना एवं साफ-सफाई की व्यवस्था जल संस्थान एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के द्वारा, खिलाड़ियों हेतु प्राथमिक उपचार की सुविधा चिकित्सा विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजना के सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी संजीव पौरी ने योजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बालक एवं...

Continue Reading
Slider

निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य को पूर्ण करें

पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा रांसी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा स्टेडियम के आसपास हेलीपैड के लिए भूमि चिन्हित करने की दृष्टि से भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने रांसी स्टेडियम के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता को बेहतर रखते हुए शीघ्रता से निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा संबंधित अधिकारियों को लगातार इसकी निगरानी करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम के आसपास हेलीपैड निर्माण से की दृष्टिगत भूमि का चयन करने को लेकर अवलोकन किया तथा उप जिलाधिकारी सदर और ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्टेडियम ...

Continue Reading