Sliderपर्यटन

अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एवं डीटीडीओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 09 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया कि सभी दर्ज शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करते हुए संबंधितों को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लें तथा संबंधित शिकायतकर्ताओं से बात करने के बाद उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि सीएम घोषणा के तहत लम्बित प्रकरणों को तत्काल करवाना, जिला योजना के अन्तर्गत आंवटित धनराशि का व्यय करना, शिविरों एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों में स्वीप कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराना, लम्पी रोग निवारण हेतु लगातार टीकाकरण, ऑनलाइन एसीआर, कांवड़ यात्रा को लेकर चैकिंग अभियान आद...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत् पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा नदी की सहायक नदी सॉंग नदी पर 'सौंग बांध पेयजल परियोजना' प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना की कुल लाग...

Continue Reading
Slider

CM ने कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनायें

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनायें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो, शिव एवं गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो,...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी पेंशन का भुगतान

देहरादून, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी पेंशन का भुगतान Direct Benefit Transfer [DBT] के माध्यम से संबन्धित कोषागार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को भुगतान किया जाना है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा घायल हुए श्रेणी के आन्दोलनकारी, उक्त श्रेणी से भिन्न राज्य आन्दोलनकारी तथा राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों का पूर्ण विवरण यथाः- उनका नाम, पता राज्य आन्दोलनकारी श्रेणी, बैंक खाता संख्या, पैन संख्या, आधार संख्या एवं दूरभाष/मोबाईल नम्बर इत्यादि की सूचना जनपद कोषागार को उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने जनपद देहरादून के समस्त पेंशन प्राप्त उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों से अनुरोध किया, कि वे अपना न...

Continue Reading
Slider

अपणि सरकार पोर्टल https://eservices.uk.gov.in

उप निदेशक सेवायोजन विभाग चन्द्रकांता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत विदेश में रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए नर्सिंग, एल्डरली केयर, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं। इसके लिए कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा एवं स्किल लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी विभिन्न क्षेत्रों में कुशल / प्रशिक्षित युवा विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु अपणि सरकार पोर्टल https://eservices.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिये निकटतम जिला सेवा योजना कार्यालय एवं विभागीय कॉल सेंटर 155267 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नोडल अधिकारी विदेश रोजगार प्रकोष्ठ श्री प्रवीण गोस्वामी ने जानकारी दी कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर में 26 जून 2023 से 25 प्रशिक्षणार्थियों को जापा...

Continue Reading