Slider

पुराने पुस्तकालय भवन का पुनर्निर्माण

रुद्रप्रयाग शहर के छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को पठन-पाठन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अभिनव पहल से शहर के बीच अवस्थित पुराने सार्वजनिक पुस्तकालय भवन के पुनर्निर्माण कार्यों एवं फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को खनन न्यास निधि से 31.67 लाख धनराशि उपलब्ध कराई गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेशपाल सिंह ने अवगत कराया है कि पुराने सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में बच्चे एवं बुजुर्ग पठन-पाठन के लिए यहां आते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्ययन करने आने वाले बच्चों को पठन-पाठन में व्यवधान न हो इसके लिए बच्चों के अध्ययन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुराने पुस्तकालय भवन का पुनर्निर्माण कार्य किया गया है जिसमें प्रथम तल में ...

Continue Reading
Slider

सुधारीकरण की कार्यवाही

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनमानस की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण की कार्यवाही कर रही है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं के साथ ही जनमानस से सीधे जुड़े हुए विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सड़कों की गड्डो की सूचनाओं पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश जारी कर रही है। बंजारावाला, गुरूनानक विहार रेसकोर्स, राजपुर रोड, हरिद्वार रोड आदि क्षेत्र में सड़को पर गड्डो की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के लोनिवि, स्मार्ट सिटी एवं उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी ने सुधारीकरण की कार्यवाही ...

Continue Reading
Slider

सड़क सुरक्षा में सुधारीकरण कार्यों को छोटे कार्यों को त्वरित करें

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन-2 क्षेत्र में स्पाॅट पर सुधारीकरण हेतु सुझाव प्राप्त हुए हैं उनको त्वरित गति से क्रियान्वयन करें। साथ ही जिन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिहाज से लाईट लगाई जानी ऐसे कार्य एमडीडीए तथा जिन स्थानों पर लाईटें ठीक की जाने कार्य करने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पुराने ब्लैक स्पाॅट के सुरधारीकरण की वर्तमान स्थिति तथा नए ब्लैक स्पाॅट का चिन्हिकरण कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हो। पुलिस विभाग को पहाड़ी क्षेत्रों में एल्कोमीटर भेजे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों सड़क सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने ...

Continue Reading
Slider

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं Climate Resilient Observing -System Promotion Council (CROPC) के मध्य शुक्रवार को सचिवालय में Lightning Detection & Arrestor के सम्बन्ध में समझौता ज्ञापन( MoU) किया गया | सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड डॉ रंजीत कुमार सिन्हा तथा CROPC के चेयरमैन श्री संजय श्रीवास्तव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए| इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच सहयोग का एक नया अध्याय आरम्भ होगा | विशेष रूप से, राज्य में आसमानी बिजली की पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के सम्बन्ध में इससे सहायता मिलेगी | उत्तराखंड में सिस्टम एकीकरण, आसमानी बिजली गिरने के हॉट स्पॉट के माइक्रो-ज़ोनेशन, बिजली के कंडक्टर और अवरोधकों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान, लोगों और जानवरों के लिए सुरक्षित आश्रयों का निर्माण, प्रशिक्षण और ज...

Continue Reading
Slider

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रशिक्षण देने के निर्देश

पौड़ी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रारम्भिक तैयारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में आयोजित हुई। उन्होंने निर्वाचन नामावली को शत प्रतिशत शुद्व एवं त्रुटिपूर्ण बनाने के लिए समस्त निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पहले स्वयं परीक्षण करने व उसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर तैनात सुपरवाईजरों व बीएलओ को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रारूप-6, 7 व 8 स्वयं भरकर परीक्षण कर ले, जिससे बीएलओ व सुपरवाईजर को प्रशिक्षण सुगमता से प्रदान किया जा सके। उन्होंने मतदेय स्थल क्षेत्रों के अंतर्गत ऐसे मतदाता जो वर्तमान में निवासरत नहीं हैं तथा किस कारणवंश वह निवासरत नहीं हैं या शादी, नौकरी, शिक्षा आदि के कारण क्षेत्र से प...

Continue Reading