देहरादून, उत्तराखंड राज्य में 26 से 28 जून 2023 तक आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न होने के उपरांत 28 जून शाम को प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती में प्रतिभाग किया। जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि कार्यक्रम समापन के पश्चात जोलीग्रांट एयरपोर्ट से अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए विदेशी मेहमानों को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय लोक संस्कृति और परंपम्राओं के साथ तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर विदा किया। जिलाधिकारी के निर्देशन पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट पर ढोलदमाउ व संगीत के साथ स्वागत एवं अभिवादन करते हुए विदा किया। जिला प्रशासन देहरादून एव...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनायी जा रही विभिन्न प्रकार की पार्किंग्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पार्किंग निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के कारण और लगातार पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। इससे प्रदेश के पर्वतीय पर्यटक स्थ्लों में पार्किंग की समस्या भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप छोटी-छोटी एवं ज्यादा संख्या में पार्किंग्स बनायी जानी चाहिए। कहा कि प्रदेश के हित में सबसे किफायती पार्किंग रोडसाईड पार्किंग हैं, जिन्हें रोड से 100-200 मीटर नई सड़क काटकर या सड़क को थोड़ा अधिक चौड़ा करके तैयार किया जा सकता है।
Continue Readingमुख्यमंत्री धामी से विशाखा श्री सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी श्री स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने भेंट की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में विशाखा श्री सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी श्री स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 02 व 03 जुलाई, 2023 को श्री शारदाा पीठम ऋषिकेश में आयोजित शुभ गुरू पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का भी आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि श्री सारदा पीठ की ऋषिकेश, वाराणसी, श्रीशैलम, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और दक्षिण और उत्तर भारत के कई अन्य स्थानों में मंदिर और 72 ‘शाखा पीठम’ भी स्थापित है। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्न दान, गो (गाय) संरक्षण (संरक्षण और सम्मान), वन संरक्षण, वैदिक उपनिषद शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, पुस्तकालय, रक्तदान शिविर आदि जैसे धर्मार्थ प्रयास भी शारदाा पीठ की ओर से किये जाते है।
Continue Readingभारतीय G20 प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक 28 जून 2023 को ऋषिकेश, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तीन दिवसीय IWG बैठक 26 जून 2023 को शुरू हुई और इसमें G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 28 जून 2023 को, बैठक के आखिरी में, दो सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिनिधियों ने शहरी प्रशासन की क्षमताओं को बढ़ाने के ढांचे के साथ-साथ 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा में उल्लिखित एक और महत्वपूर्ण कार्यधारा पर चर्चा की। कुल मिलाकर, तीसरी IWG बैठक में सभी सत्रों में सार्थक चर्चा हुई, जिसमें प्रेसीडेंसी ने स्पष्ट रूप से परिभाषित परिणामों की रूपरेखा तैयार की। प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए भारतीय प्रेसीडेंसी की सराहना की और सभी कार्यक्षेत्रों में प्रगति हासिल करने की दिशा में प्रेसीडेंसी के प्र...
Continue Reading
