भारत की अध्यक्षता के तहत तीसरी जी 20 इफास्ट्रक्चर कार्य समूह की बैठक 26 से 28 जून 2023 तक उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में होने जा रही है। जी-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कुल 63 प्रतिनिधि भारतीय जी-20 प्रेजीडेंसी के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा को आगे बढ़ाने और मार्च 2023 में विशाखापत्तनम में आयोजित दूसरी आई.डब्ल्यू. जी. बैठक के दौरान हुई चर्चाओं की पश्चातवर्ती कार्यवाही के लिए बैठक में भाग लेंगे। जी-20 इंफास्ट्रक्चर कार्य समूह बुनियादी ढांचे के निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करता है, जिसमें बुनियादी ढांचे को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में विकसित करना, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निवेश को बढ़ावा देना और बुनियादी ढांचे के निवेश के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए नवीन उपकरणों की पहचान करना भी शामिल है। आधारभूत कार्य समूह के नतीजे जी 20 फाइनेंस...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में वेद शास्त्र अनुसंधान का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -सीएम प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी संस्कृत को रोजगार से जोड़ना आवश्यक-मुख्यमंत्री संस्कृति को जानने के लिए संस्कृत को जानना जरूरी-सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि के लिए ग...
Continue Readingमुख्यमंत्री के जल संरक्षण की मुहिम को परवान चढ़ाएगा प्राधिकरण, ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच -एमडीडीए उपाध्यक्ष ने समस्त अभियंताओं को मौके पर जांच के दिये निर्देश देहरादून। जल संरक्षण को लेकर एमडीडीए ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए तमाम होटल, मॉल, ग्रुप हाउसिंग आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का प्रावधान किया गया है या नहीं, इसकी अब मौके पर जाकर पड़ताल करने का निर्णय लिया है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल एवं अन्य व्यवसायिक निर्माणों के भवन मानचित्र स्वीकृत किये जाते हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी का कहना है कि नियमानुसार इस प्रकार के भवनों में वर्षा जल संरक्षण के उद्देश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का प्राविधान आवश्यक है। ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी पंकज पुत्र श्री सुरेश की हत्या एवं अनुसूचित जाति के लोगों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही की जांच 15 दिन के अन्दर किये जाने के निर्देश आयुक्त गढवाल मण्डल तथा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को दिये है। इस प्रकरण में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने भी मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया। इस अवसर पर उपस्थित मृतक पंकज के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सात्वनां प्रदान कर इस घटना की निष्पक्षता के साथ जांच करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में श्री अतर सिंह अपर सचिव गृह द्वारा आयुक्त गढ़वाल एवं पुलिस महानिरीक्षक को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि श्री सुरेश पुत्र श्री फुल्ला, निवासी-बेलडा, थाना कोतवाली सिविल लाईन, रूड़की, हरिद्वार द्वारा प्रेषित पत्र के क्रम में पंकज पुत्र श्री...
Continue Readingजी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्थानीय परंपराओं के साथ किया गया भव्य स्वागत। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाईट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी टिहरी शालिनी पंत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, सहित स्थानीय कलाकार जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
Continue Reading
