भारत की अध्यक्षता के तहत तीसरी जी 20 इफास्ट्रक्चर कार्य समूह की बैठक 26 से 28 जून 2023 तक उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में होने जा रही है। जी-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कुल 63 प्रतिनिधि भारतीय जी-20 प्रेजीडेंसी के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा को आगे बढ़ाने और मार्च 2023 में विशाखापत्तनम में आयोजित दूसरी आई.डब्ल्यू. जी. बैठक के दौरान हुई चर्चाओं की पश्चातवर्ती कार्यवाही के लिए बैठक में भाग लेंगे। जी-20 इंफास्ट्रक्चर कार्य समूह बुनियादी ढांचे के निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करता है, जिसमें बुनियादी ढांचे को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में विकसित करना, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निवेश को बढ़ावा देना और बुनियादी ढांचे के निवेश के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए नवीन उपकरणों की पहचान करना भी शामिल है। आधारभूत कार्य समूह के नतीजे जी 20 फाइनेंस...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व यातायात व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों में सुधार के अवसरों का विश्लेषण हेतु नगर पालिका सभागार पौड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने शहर की समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। कार्यशाला में कार्यक्रम निदेशक मनोज पाण्डे ने कहा कि पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था आदि में आ रही कठिनाईयों में सुधार हेतु विभागों की सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुगम, व्यवहारिक तथा पारदर्शी बनाये जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सुझाव प्राप्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें उच्च अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे शहर में हो रही कठिनाईयों को जल्द दुरूस्थ किया जा सकेगा।...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में बी.एन.आई देहरादून द्वारा आयोजित बी.एन.आई दून E3 Expo (बिजनेस कॉन्क्लेव) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) दून ई-3 एक्सपो में उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। बीएनआई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उत्तराखंड राज्य में सभी प्रकार के व्यवसाई अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं, सार्थक संबंध बना सकते हैं और नए अवसर तलाश सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरक...
Continue Readingनई दिल्ली: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निरीक्षण उपरांत दिशा-निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर बिंदुवार आख्या प्रेषित की जाये। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन भवन “उत्तराखण्ड निवास” में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है और इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड पेय...
Continue Reading’माननीय मुख्यमंत्री ने पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने की दी वित्तीय स्वीकृति’’ ’’स्थानीय व पर्यटक पौड़ी में बिट्रिश कालीन हैरिटेज भवन का कर सकेगें दीदार’’ सूचना/पौड़ी/24 जून, 2023ः पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित किये जाने हेतु प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रू0 200ः00 लाख धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बताया कि जनपद मुख्यालय स्थित बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने हेतु शीघ्र ही कार्य का प्रारंभ किया जायेगा, इस हैरिटेज भवन में ऐतिहासिक जानकारी के साथ पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी जानकारियों का समावेश कर आंगतुकों को उपलब्ध करायी जायेगी। पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने से स्थानीय निवासियों ...
Continue Reading
