Slider

आईएसबीटी पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

देहरादून जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। दर्शनीगेट से करनपुर वाया सर्वे चैक, रिस्पना से आईएसबीटी आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा अपने-अपने जोन में 16 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 22 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 34000 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 26 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 13000, आरटीओ द्वारा 31 चालान करते हुए धनराशि रुपए 31500 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अ...

Continue Reading
Slider

निःशुल्क पंजीकरण

देहरादून, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत विभिन्न व्यवसायों में कुशल श्रेणी के इच्छुक अभ्यर्थियों को विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़े जाने हेतु विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्तमान में भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP ) के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान देश में केयर क्षेत्र में रोजगार के अवसरों उपलब्ध है। (TITP ) के अन्तर्गत Caregiver job role हेतु योग्यता/ शर्तों हेतु ए.एन.एम./ जी.एन.एम./बी.एस.सी. नर्सिंग योग्यताधारी अथवा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गतGeneral Duty Assistant] Home Health aids अथवा आयुष एक वर्षीय योग डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी/अभ्यर्थिनी । आयु सीमा 21-27 वर्ष, सुयोग्य अभ्यर्थी की दशा में ऊपरी आयु सीमा 30 ...

Continue Reading
Slider

डोभ गांव के ग्राम वासियों ने अपने कुलदेवता केदार देवता मन्दिर का जीर्णोद्धार

पौड़ी जिले की नादलस्यूं पट्टी के डोभ गांव के ग्राम वासियों ने अपने कुलदेवता केदार देवता मन्दिर का जीर्णोद्धार का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं और ढोल दमोऊ के साथ भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि उनका मूल गांव के निकट डोभ गांव होने के नाते उनका इस गांव से पुराना नाता है और और एक खास लगाव है उन्होंने कहा की जब वें समय समय पर नादलस्यूं पट्टी आती रहती है। इस दौरान अपने ग्राम में विधानसभा अध्यक्ष को पाकर ग्रामवासी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जिस...

Continue Reading
Slider

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

सूचना जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य के विभिन्न विभागों की भूमि/परिसंपत्तियों के अतिक्रमण को तत्काल रोके जाने एवं हटाए जाने के संबंध में जनपदीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों को अपने स्वामित्व, अर्द्वस्वामित्व अतिक्रमित अथवा जिस स्थ्तिि में भी भूमि परिसंपत्ति उस विभाग से संबंधित है उसके संबंध में लैण्ड बैंक का पूर्ण विवरण तैयार किया जाना है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी सभी तरह की भूमि/परिसंपत्ति का ठिक तरह से आकलन कर लें। परिसंपत्ति की श्रेणी, वर्तमान स्थिति तथा कितनी परिसंपत्ति इत्यादि का ठिक से आकलन कर शुरूआती विवरण प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परिसंपत्ति का आकलन करते हुए उसको विभागीय परिसंपत्ति पं...

Continue Reading
Slider

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास

हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज-2 हरिद्वार के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई ये यात्रा आज आप सभी के समर्पण और दृढ़ता के कारण इस गंतव्य तक पहुंच सकी है। सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुये श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है और यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है, जो सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार का रूप मानता है। इसी सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दि...

Continue Reading