केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। टैंक, तोप, गोला, बारूद जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण 25 देशों को निर्यात किये जा रहे हैं। 16 हजार करोड़ का निर्यात इस क्षेत्र में किया जा चुका है। वह दिन दूर नही जब हम रक्षा से सम्बन्धित सामग्री भारत में ही बनाकर दुनिया को इसका निर्यात करेंगे। निजी क्षेत्र के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उनसे भी सामग्री क्रय की जा रही है। सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड से उनका गहरा लगाव रहा है। उत्तराखण्ड को देवभूमि वीरभूमि शौर्य व सैन्य भूमि की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड छोटा राज्य होने के बावजूद यहा के समग्र विकास के प्रति केन्द्र सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषीपर्ण सभागार कलक्ट्रैट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद , अतिक्रमण , अवैध कब्जा , आपसी विवाद , राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि को बढा हुआ मुआवजा दिलाने, सडक, बिजली , पानी ,आर्थिक सहायता ,धोखाधडी आदि सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे , भूमि खुर्द्ध-बुर्द्ध , अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेते हुए गम्भीरता से कार्यवाही करंे ।उन्होंने विद्युत विभाग,पेयजल निगम एवं जल संस्थान को शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्...
Continue Readingदेहरादून, कलेक्ट्रेट ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता मेें आज डेंगू/चिकनगुनिया रोग के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु रेखीय विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए गए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय परिसर में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति ना होने दे। इसके लियेे वे प्रत्येक सप्ताह में एक बार कार्यालय परिसर का स्वयं निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि टीम अथवा अपने अधीनस्थ कार्मिक के माध्यम से मच्छर के लारवा स्रोतों को नष्ट कराएं ताकि सभी कार्यालयों में मच्छर मुक्त वातावरण बना रहे। वही उन्होने जिला आशा समन्वयक दिनेश पांडे को निर्द...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के वन क्षेत्रों (वन पंचायत आदि) में जड़ी-बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वन पंचायतों एवं वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन एवं इससे रोजगार सृजन की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इस दिशा में गम्भीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी एवं डीएफओ को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के लिए दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष कार्यों में तेजी लाते हुए पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनकी फोटोग्राफ्स सहित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने माह अप्रैल व जून तक 5 करोड़ से अधिक वाली योजनाओं में 6345 कनेक्शन लगाने का लक्ष्य संबंधित विभागों को दिया था, जिसमें 981 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं 2 से 5 करोड़ वाली योजनाओं में कुल 36 कार्य हैं, जिनमें से 33 कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफएसटीसी कार्यों का 25375 कनेक्शन ल...
Continue Reading
