दो दर्जन राजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर बनेंगे मॉडल सूबे के दो विश्वविद्यालय में स्थापित होगी आधुनिक सेंट्रल रिसर्च लैब देहरादून, सूबे में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 50 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को शोध कार्यों हेतु प्रत्येक माह रूपये पांच हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को इसी शैक्षणिक सत्र में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। क्वालिटी एजुकेशन व कौशल विकास पर फोकस करते हुये राज्य के दो दर्जन राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। वहीं सूबे के एक दर्जन महाविद्यालय अंतिम चरण के नैक मूल्यांकन हेतु तैयार हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ...
Continue ReadingCategory: Slider
दुखदः घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार खबर जनपद उत्तरकाशी से है। यहां चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट गांव में गुलदार एक महिला पर हमला किया जिसमें महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। जानकारी के मुताबिक भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल सुबह घर के नजदीक घास लेने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Continue Readingपुरोला घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई घटनाओं में प्रशासन ने ठीक तरीके से काम किया। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा। कोई कानून अपने हाथ में न ले।
Continue Readingमहा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जाखन, देहरादून में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। इन नौ वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक,...
Continue Readingपौड़ी।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के पौड़ी चैप्टर की ओर से पाबौ विकास खंड के रा ई का जगतेस्वर में तीन दिवसीय यूथ एम्पावरमेंट सेमिनार(मेधा योगा)सम्पन्न हुआ। सेमिनार में बच्चों में मानवीय मूल्यों,स्वास्थ्य,एकाग्रता,आत्मविश्वास व प्रतिबद्धता के संवर्धन हेतु विभिन्न तकनीकों खेल,आसन, प्रणायाम ध्यान व सुदर्शन क्रिया को समवेत रूप से सिखाया गया।विभिन्न नशो के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया व इनसे बचने के लिए प्रेरित किया गया। सेमिनार में श्री श्री विश्वविद्यालय कटक उड़ीसा से आर्किटेक्ट के स्नातक छात्र सागर पन्त ने प्रतिभागियों को कैरियर काउंसलिंग की गई।सेमिनार में विद्यालय के चुने हुए चौबीस विद्यार्थियों ने भाग लिया।सेमिनार में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक व विद्यालय के शिक्षक सुनील पन्त,सुदर्शन बिष्ट,प्रमिला रावत द्वारा सेमिनार को संचालित किया। पौड़ी शहर के व्यवसायी मदन अग्रवाल ने कार्...
Continue Reading
