Slider

सचिव ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

(खिर्सू) जनपद पौड़ी गढ़वाल, सचिव उत्तराखंड शासन चंद्रेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखंड खिर्सु के ग्राम सभा ग्वाड में रात्रि चौपाल आयोजित करते हुए लोगों से लोगों के द्वार पर जाकर विकास कार्यों तथा सरकार की योजनाओं के संबंध में फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए तथा लोगों की स्थानीय स्तर पर होने वाली विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू हुए। स्थानीय लोगों ने सचिव महोदय के समक्ष पेयजल, शिक्षा की गुणवत्ता, सड़क सुधारीकरण और चिकित्सा सेवाओं में सुधार से संबंधित मुख्य समस्या के रूप में पेश किया। स्थानीय लोगों ने विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव निर्माण में स्थानीय लोगों की अधिक सक्रिय भागीदारी रखने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे से संबंधित चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करन...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

सचिव चंद्रेश कुमार जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण पर

सचिव चंद्रेश कुमार जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण पर किया रासी मैदान का स्थलीय निरीक्षण सूचना/पौड़ी/16 जून, 2023ः सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना विभाग चंद्रेश कुमार ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान गत दिवस देर सांय निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान, जीएमवीएन के लंबित पर्यटक आवास व कंडोलिया पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान कके निर्माण कार्यो को 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए है। जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लंबित कार्यो को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी गढ़वाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मौके पर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गढ़वाल अपूर्वा पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा

विद्युत चोरी पर सख्ती करते हुए विजिलेंस टीमों को सक्रिय किया जाय-सीएम अधिकारी हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग की व्यवस्था का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जहाँ एक ओर यूजेवीएनएल (उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड) को न्यायालयों में अपने लम्बित वादों को शीघ्र निस्तारण हेतु डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ मिशन मोड पर कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं, वहीं यूपीसीएल को राज्य में विद्युत चोरी पर सख्ती करते हुए विजिलेंस टीमों को सक्रिय करने को भी कहा। इसके साथ ही सीएम श्री धामी ने पिटकुल को अपने सबस्टेशनों के क्षमता वृद्धि के कार्य को समयबद्धता से पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी सभी हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें तथा...

Continue Reading
Slider

अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

रूद्रपुर: जिलाधिकारी यगुल किशोर पन्त ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की जिला कार्यालय सभागार में गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने माहवार धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यों में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान रामनगर का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों के लिए जल संस्थान की ओर से अधिशासी अभियंता तरूण शर्मा को तथा पेयजलन निगम की ओर से अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पहले पानी पहुॅचाया जाये और बाद में बिल। जिलाधिकारी ने पेयजल बिल तैयार करने के बारे में भी महत्वपूर्ण ...

Continue Reading
Slider

ग्राम खटका में जन सुनवाई एवं स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सम्मिलित कार्यक्रम ’सरकार जनता के द्वार’ के अंतर्गत तहसील रूड़की के ग्राम खटका का भ्रमण किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल प्रातः 11.00 बजे ग्राम खटका पहुंच गये थे, जहां उन्होंने जन सुनवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को जाना एवं उनका निराकरण किया, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान व आम जनता उपस्थित थी। जन सुनवाई के दौरान ग्रामवासियों से 10 लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिये अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इसके बाद वे गांव में स्थित दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के लिये पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में मरम्मत करवा...

Continue Reading