जल्द ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री: गणेश जोशी देहरादून, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनायें रखें। कहा कि जंगलों में आग लगने पर तत्काल कंट्रोल रूम को उसकी जानकारी दें। वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये। उन्होेंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी वनाग्नि के प्रति गंभीरता से कार्य नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा जाता है उसपर तत्काल कार्यवाही करें। बैठक में एसएसपी श्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित "व्यापारी सम्मेलन" में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में सम्मिलित देहरादून व्यापार मण्डल सहित 162 व्यापार मण्डलो तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और प्रतिभा के 4टी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | अगले 25 वर्षों में जब भारत एक अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित होगा, उसमें व्यापारियों, उद्यमियों का अहम योगदान होगा। व्यापारी, उद्यमी ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ब्राण्ड इण्डिया के ...
Continue Readingबदरीनाथ में एक वर्ष में तैयार होगा 50 बेडेड चिकित्सालयः डा. धन सिंह रावत विभागीय अधिकारियों को दिये तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दीनदयाल योजना के तहत माणा में किसानों को वितरित किया ब्याज मुक्त ऋण चमोली/श्रीनगर/देहरादून, सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन 50 बेडेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन अस्पताल एक साल के भीतर तैयार कर दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिये बनाये जा रहे आवासों को माह जुलाई तक पूरा करने को कहा। डा. रावत ने धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्याक्रम का शुभारम्भ किया, इसके अलावा उन्होंने माणा में ...
Continue Readingदेहरादून प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है। मुलाकात के बाद मंत्री न...
Continue Reading
