Slider

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

पौड़ी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि विभाग अपने स्तर पर भी योग दिवस मनाए व उसमें स्थानीय लोगों को सामिल करें। कहा कि सभी विभाग योग दिवस की फोटो प्रस्तुत भी करेंगे।         जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में योगा नियमित रूप से चलता रहता है उस जगह का भी चयन करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये की योग दिवस के लिए जो स्थान चयनित किये जाएंगे वहां फोटोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस पर गणमान्य लोगों को निमंत्रण, योग स्थल पर एलईडी टीवी, पोस्टर, बैनर सहित संपूर्ण व्यवस्था पूर्ण करें।         बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सविता रानी,...

Continue Reading
Slider

गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी

ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी। ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में 'लाइन शोइंग' विधि से की मंडुआ की बोआई। गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध म...

Continue Reading
Slider

सीएम ने उत्तरकाशी को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास। जिले के विकास में नया अध्याय हुआ शुरू : मुख्यमंत्री श्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित "मुख्य सेवक आपके द्वार" कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹13699.01 लाख की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹21011.18 लाख की 56 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की...

Continue Reading
Slider

मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में स्थानीय एवं अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य गंगा का उद्गम स्थल है। इस राज्य के एक बड़े भाग से मां गंगा बहती है। मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता में हमारे राज्य की अहम भूमिका है। हम सभी को अपने मन से मां गंगा की निर्मलता पर कार्य करना चाहिए। मां गंगा की स्वच्छता के प्रति हमें दूसरों को भी जागरुक कर...

Continue Reading
Slider

नफरत के खिलाफ मोहब्बत यात्रा

जाति मुक्त भारत और नफरत के खिलाफ मोहब्बत यात्रा अल्मोड़ा पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया। बीते दिवस यह यात्रा कौसानी पहुंची थी,कौसानी में यात्रा दल के सदस्यों ने लक्ष्मी आश्रम कौसानी पहुंचकर राधा बहन से मुलाकात की और उनसे देश में हो रहे राजनीतिक गति​विधियों पर चर्चा की। राधा बहन ने यात्रा दल के सदस्यों से इस तरह की यात्रा पूरे भारत में करने की जरूरत पर बल दिया। कौसानी के बाद यह यात्रा आज अल्मोड़ा पहुंची। अल्मोड़ा के नगरपालिका सभागार में यात्रा दल के सदस्यों का उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल रोहित कुमार ने कहा कि पिछले 9 साल से देश में नफरत का माहौल बन गया है। और मोहब्बत का पैगाम लेकर यह यात्रा निकली है। रमेश भंगी ने कहा कि समाज में भेदभाव खत्म हो,जाति,धर्म के आधार पर नहीं बल्कि इंसान...

Continue Reading