जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में कांवड़ मेला- 2023 की पूर्व तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को कांवड़ मेला- 2023 को शांतिपूर्ण , सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने के लिए जरूरी दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने जिला पंचायत , स्थानीय नगर पालिका परिषद तथा मंदिर समिति के सदस्यों को कांवड़ मेले के दौरान व्यापक साफ-सफाई और भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज करने तथा सभी तरह की व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने पर्याप्त संख्या में स्वच्छ और सुलभ स्थाई शैचालय और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने, जगह _जगह कूड़ा -कचरा कलेक्ट करने के लिए डस्टबिन रखने और कूड़े का नियमित उठान करने के साथ ही चूना _छिड़काव इत्यादि का...
Continue ReadingCategory: Slider
विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत वासियों को दी 50 करोड़ की योजनाओं की सौगात। चम्पावत को प्रदेश का आदर्श एवं अग्रणी जनपद बनाने के लिये किया जा रहा है मजबूत आधार तैयार। मुख्यमंत्री ने जताया चम्पावत की जनता का आभार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना को दुखद बताते हुए चंपावत में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो को किया निरस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जनता से संवाद करते हुए मख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत व प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास के लिए 14 लोक महत...
Continue Readingलाडपुर के होटल पर्ल एवन्यू पर गिरेगी गाज - एडीएम ने तीन दिन में होटल को लेकर जांच रिपोर्ट मांगी - चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर बना है होटल देहरादून। चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर अब शासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। लाडपुर स्थित चाय बागान की जमीन पर बने एक होटल पर्ल एवन्यू को लेकर जिला अपर कलक्टर की अदालत ने एसडीएम सदर और तहसीलदार से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है कि सीलिंग की जमीन पर यह होटल कब और कैसे बना? इस भूमि की खरीद-फरोख्त किसने की है। अपर कलक्टर ने इस संबध्ंा में तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। अपर जिला कलक्टर डा. शिव कुमार बरनवाल चाय बागान की सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त मामले की सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम सदर और तहसीलदार को निर्देश दिये हैं कि मौजा लाडपुर के खसरा नंबर पुराना 83 और नया नंबर 30 क है। गौरतलब है कि लाडपुर की खतौनी में स्पष्...
Continue Readingपिथौरागढ़ जनपद के विकासखंड मुनस्यारी के अंतर्गत समकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में हुआ!इस अवसर पर लोगों द्वारा कुल 27 शिकायतें पंजीकृत करवाई गयी! जिनके त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गये! दर्ज शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास चाहने,सड़क ,पेयजल ,शिक्षा, दूरसंचार, आधार कार्ड आदि से संबंधित थी! इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविर में जो भी शिकायतें दर्ज हुई है उन शिकायतों के संबंध में मौका मुआयना करते हुए शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाय! उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओ से ग्रामीणों को लाभान्वित किये जाने हेतु पृथक से भी शिविर का आयोजन करें! इस अवसर पर ग्...
Continue Readingहरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने शुक्रवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में कांवड़ मेला के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक से पूरी कावंड़ पट्टी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम कांवड़ मेला के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक पहुंचे, जहां से उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ पट्टी का निरीक्षण करना प्रारम्भ किया। जैसे ही वे कांवड् पट्टी के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो उन्हें कांवड़ पट्टी पर झूलती हुई पेड़ों की टहनियां तथा आसपास झाड़ियां दिखाई दी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जहां पर भी इस तरह की टहनियां व झाड़ियां आदि लटकी पड़ी हैं, उनकी यथाशीघ्र कटाई-छंटाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद वे थोड़ी आगे बढ़े तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ पट्टी के किनारे-किन...
Continue Reading
