Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

जनसुनवाई में 103 शिकायतें प्राप्त हुई

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 103 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त दिव्यांग पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, इंश्योरेंश फ्राड, आपसी विवाद, नाली निर्माण करवाने, विद्युत बिल, अधिक आने,कैफे में देर रात तक गाने बजाने, भरणपोषण, तथा घर के आगे वाहन पार्क करने, सौर ऊर्जा संचालित हैंडपंप लगाने, घरों में गंदा पानी आने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार त्यूनी को जसुनवाई से वर्चुअल माध्यम से न जुड़ने तथा बिना अनुमति के स्टेशन छोड़ने पर तहसीलदार त्यूणी का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि अपनी भूमि को कब्जामुक्त करें तथा रिकार्डरूम से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूमि का रिकार्ड प्राप्त करते हुए का...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

रोजगार मेले में सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए मई 2023 में देहरादून में रोजगार मेले आयोजन किया गया था। विभिन्न कम्पनियों में इन विद्यार्थियों के चयन के बाद आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्र - छात्राओं को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं उनके अन्दर जो जोश एवं प्रतिभा परिलक्षित हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे इसी जोश के साथ अपनी लगन, ज्ञान एवं स्किल के बल पर उन्हें रोजगार देने वाली कम्पनियों की अपेक्षाओं में खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने उद्योगों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि वे इंटर्नशिप, इण्डस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ-साथ हैण्डस आन प्रैक्टिकल के लिए राज्य सरकार को सहयोग देंगे एवं उत्तराखण्ड...

Continue Reading
Slider

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूट के बैग भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य के चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल में 50-50 किमी के साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे एवं 09 जनपदों में यथा संभव साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे। राज्य में स्प्रिंग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाया जायेगा। सभी 13 जनपदों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपदों में पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित जन जागरूकता ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठियों, प्रतियोगिताओं, रैलियों का आयोजन

पौड़ी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जनपद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों, प्रतियोगिताओं, रैलियों का आयोजन कर हषोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कण्डोलिया मैदान से स्कूली छात्रों की पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम स्थाल रामलीला मैदान के लिए रवाना किया। श्री पोरी ने रामलीला मैदान से पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए आमजन को सम्बोधित किया। जबकि जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यावरण साफ एवं सुरक्षित रखने के लिए अपने दायित्वों के सकारात्मक निर्वहन से भावी पीढिंयों को सुनहरा भविष्य प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने जनपद की आमजन से पर्यावरण को सरंक्षि...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के क्रिकेटर श्री आकाश मधवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के क्रिकेटर श्री आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र नेगी एवं श्री संजय सिंह भी उपस्थित थे।

Continue Reading