Sliderउत्तराखंड

राज्य में मिलेट (श्रीअन्न) के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा अब तक किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में मिलेट (श्रीअन्न) के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज लगातार मांग बढ़ रही है। कहा मिलेट्स के उत्पाद को किसान अधिक से अधिक उत्पादन करे इसके लिए सशक्त कार्य योजना बनाई जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिलेट्स के क्षेत्र में जो राज्य बेहतर कार्य कर रहे हैं, वहां जाकर अध्यन किया जाए और उनके अनुभवों को राज...

Continue Reading
Slider

विभागीय मंत्री ने की महिला कल्याण की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने राज्य के सभी जिलों में महिला कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित हो रही योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में व्यवहारिक रूप से आवश्यक व जनहितैषी संशोधन किये जाएं जिससे आम जनमानस को योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। मंत्री ने कहा की राज्य के सभी जिलों में भी आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करते हुए अच्छे शिक्षण संस्थानों शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। डबल सुरक्षा कवच के साथ पीएम केयर योजना से आच्छादित बच्चे वात्सल्य योजना से भी आच्छादित हैं। योजना के माध्यम से उधमसिंह नगर में योजना से आच्छादित बच्चों की कम संख्या पर मंत्री ने संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिक ...

Continue Reading
Slider

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2022-23 में स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण व शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को बाल सखा प्रशिक्षण देने हेतु सही ट्रेनर का चयन करने व उसे सही जानकारी होने पर ही चयन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को विषयवार अनुसंधान कार्य करने व उनको परीक्षण कर पुरूस्कार की योजना बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के समय पर छोटी-छोटी गलतियों को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किशोरवस्था के बच्चों पर कार्य करने की आवश्यकता है, इसके प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि बच्चों के ल...

Continue Reading
Slider

अब तक बने आयुष्मान कार्ड 50,81 लाख से अधिक

देहरादूनः किसी भी योजना के फलीभूत होने के लिए उसके जिम्मेदार लोगों का अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है उनकी इच्छा शक्ति व सक्रियता। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे का जिम्मा जब से डा धन सिंह रावत ने संभाला व्यवस्थाओं में आमूल चूल परिवर्तन देखे गए हैं। प्रदेश में संचालित आयुष्मान योजना पर आज हर किसी का भरोसा टिका हुआ है। हर कोई इस योजना से जुड़ने के लिए कार्ड बना रहे हैं। मा मंत्री का साफ कहना है कि प्रदेश के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी जरूरत पड़ने पर योजना का समुचित लाभ मिलना चाहिए। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड। प्रदेश में हरेक व्यक्ति को पांच लाख तक का मुफ्त उपचार प्रतिवर्ष प्रति-परिवार मुहैया करानी वाली आयुष्मान योजना अपेक्षाओं के अनुरूप रफ्तार पर है। योजना को लेकर जन जागरूकता का प्रतिफल है कि अभी तक 50 लाख 81 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान क...

Continue Reading
Slider

य वी.डी.आ.े/वी.पी.डी.ओ.(09 जुलाई,2023) परीक्षाओं की तैयारी

हरिद्वार: श्री जी0एस0 मर्तोलिया, आई0पी0एस0(से.नि.) मा0 अध्यक्ष उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में, आगामी 11 जून तथा 09 जुलाई,2023 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं-वन दरोगा व स्नातक स्तरीय वी.डी.आ.े/वी.पी.डी.ओ. के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मा0 अध्यक्ष उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी तिथियों में आयोजित होने वाली वन दरोगा परीक्षा(आगामी 11 जून,2023) तथा स्नातक स्तरीय वी.डी.आ.े/वी.पी.डी.ओ.(09 जुलाई,2023) परीक्षाओं की तैयारी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों ने पूर्व में आयोजित हुई विभिन्न परीक्षाओं में अपने-अपने अनुभव साझा करते हुये, उसी अनुसार पारदर्शी, त्रुटि रहित तथा नकल विहीन परीक्षा आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में की जा रही तैयारियों के सम्बन्...

Continue Reading