मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय मे नाबार्ड के तहत् ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को ग्रामीण अवसंरचना विकास के तहत प्रस्तावों को शीघ्र नाबार्ड को भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों को जो लक्ष्य दिए गए हैं वह न्यूनतम राशि निर्धारित की गई है, प्रस्ताव इससे अधिक के भेजे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी योजनाओं को क्लब करके बड़े प्रस्ताव भी भेजे जा सकते हैं। उन्होंने विभागों द्वारा डीपीआर भेजे जाने हेतु समय सीमा भी निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि 60 प्रतिशत डीपीआर जून माह तक, 30 प्रतिशत जुलाई 15 तक एवं बाकी की 10 प्रतिशत डीपीआर अगस्त माह तक आवश्यक रूप से जमा करा दी जाएं। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को पूरे प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त किए जाने हेतु अग...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ वी षणमुगम ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर्स हेतु निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपडेट, पोलिंग स्टेशन की सूची का अनुमोदन ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उत्तराखण्ड में नवम्बर/दिसम्बर 2023 में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छे वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी है। राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आयें, इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक...
Continue Readingसीएम धामी के कमांडो ने सीएम आवास में खुद को मारी गोली, मौत सीएम आवास से एक दुखद खबर आई है। यहां सीएम की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह जवान पौड़ी जनपद का निवासी है और कुछ दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी ना मिलने को ही इस आत्मघाती कदम का कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में भागवत का कार्यक्रम था जिसके लिए वह छुट्टी मांग रहा था। अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं मामले की जांच शुरू हो गई है।
Continue Readingदेहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम
सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में आज दिनांक 31 मई 2023 को दूसरे दिन विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम एक अदभुत प्रयोग है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार स्थानीय कला एवम संस्कृति के संरक्षण के निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्थानीय बोली - भाषा ही सरकार की नीति ,योजनाओं एवम कार्यक्रमों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम होता है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं की भूरि -...
Continue Reading
