Slider

विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर: प्रधानमंत्री

कहा-नवरत्नों की माला पिरोने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को धामी जी प्रदान कर रहे नवीन ऊर्जा देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया, इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए निर्धारित उन नौ रत्नों का भी खुलकर जिक्र किया जिसके जरिए "डबल इंजन" की सरकार पहाड़ी राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी सरकार का पूरा जोर, "विकास के नवरत्नों पर है"। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि "नवरत्नों की माला को पिरोने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के जो प्रोजेक्ट यहां चल रहे हैं, उन्हें भी धामी जी की सरकार ने नई ऊर्जा दी है। देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। उनका बार-बार उत्तराखंड आना और देवभूमि के विकास के प्रति उनके विचा...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

शिक्षा मंत्री ने किया उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित पूर्वमध्यमा में 89.58 तथा उत्तरमध्यमा में 87.38 फीसदी रहा रिजल्ट शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम सूबे में 1579 छात्र-छात्राओं ने दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं देहरादून, 24 मई 2023 उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में कतई भी निराश न होने की बात कही और फिर से तैयारी में जुट जाने को कहा। डा. रावत ने बताया कि वर्ष 20...

Continue Reading
Slider

हरि सेवा आश्रम पहुंचे सीएम धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रंोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा आरती एवं पूजा-अर्चना की एवं सन्तों व महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुये हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोंत्सव की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी तथा समारोह में उन्हें आमन्त्रित करने के लिये आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीमदभागवत जैसे पुण्य कार्य में सहभागी होने का उन्हें अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर हम यहां किसी के बुलावे पर न आकर उस ईश्वर की असीम कृपा की वजह से यहां पहूंचे हैं। उन्होंने महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी का जिक्र करते हुये कहा कि स्वामी ...

Continue Reading
Slider

पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान  उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है।  क्रेच में आउटडोर खेल उपकरण लगाये गये हैं। फेन्सिंग, चित्रकारी एवं वाल पेंटिंग से इसे सजाया गया है। क्रेच में ऊर्जा की बचत हेतु दो किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट (सोलर पैनल पावर कंडीशनिंग यूनिट व बैटरी) की व्यवस्था की गई है जिसमें केन्द्र के स्मार्ट क्लास सिस्टम, एल.ई.डी. लाइटिंग एवं समस्त पंखे संचालित हो सकते हैं।       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के ब...

Continue Reading
Slider

श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध

रुद्रप्रयाग 24 मई, 2023 हैली सेवाओं के माध्यम से अब तक 26564 तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कुल 07 हैली कंपनियों द्वारा 23 मई, 2023 तक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन हैली सेवा के माध्यम से किए हैं। नोडल अधिकारी हैली सेवा/जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यात्रा के आरंभ से गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी में कुल 07 हैली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें गुप्तकाशी से ट्रास भारत व आर्यन द्वारा तीर्थ यात्रियों हेतु हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन व ऐरो हैली कंपनी के द्वारा सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि सभी हैली ...

Continue Reading