जी-20 में 'जेंडर एंड करप्शन' विषयपर एक चर्चा का हुआ आयोजन नरेंद्र नगर में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के एक चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श किया गया | चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार की परिभाषा उसके द्वारा अंतिम व्यक्ति तथा महिलाओं के लिए कल्याण के कार्यों से निर्धारित होती है | श्रीमती लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की चर्चा की | भ्रष्टाचार से सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित है | उन्होंने कहा कि महिलाओं को निशुल्क सार्वजनिक सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय सहयोग तथा बच्चों की देखभाल हेतु सुविधाएं म...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत दिए जाने वाले फंड की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र जमा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनकी प्रगति को लगातार पोर्टल पर अपलोड किया जाए। मुख्य सचिव ने वर्ष 2023-24 के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव, डीपीआर आदि समय पर जमा कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने के लिए लगातार योजनाओं का अनुश्रवण किया जाए। कार्यों के विभिन्न चरणों के लिए समयसीमा निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि ज...
Continue Readingउत्तराखंड के नरेंद्र नगर टेहरी में टल वेस्टिन में जी-20 की दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक संवाद के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है | इस बैठक में वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों पर विचार विमर्श एवं मंथन किया जाएगा, जो विश्व को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में मार्गदर्शन करेगा | वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं एकजुटता अत्यंत आवश्यक है | भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती | भ्रष्टाचार अंतरराष्ट्रीय समस्या है, इसलिए इसकी समाप्ति हेतु समन्वित प्रयासों की जरूरत है| भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव भी व्यापक हैं, इसलिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में संस्थागत फ्रे...
Continue Readingपौड़ीः घुड़दौड़ी में कार्यरत असिसटेंट प्रोफेसर ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस बनी देवदूत, वीडियो देखें एक महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। तेजी के साथ पहुंची टीम ने महिला को नदी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भर्ती करवाया गया। उक्त महिला पूर्णतया खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम मनीषा पत्नी संदीप भट्ट निवासी ग्लास हाउस श्रीनगर है। वह घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। https://youtu.be/dwn9q2MAnYI
Continue Readingप्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ उत्तराखण्ड के समस्त रेल मार्गों के लिए विद्युतीकरण का भी प्रधानमंत्री ने दिया तोहफा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के समस्त रेल मार्गों के लिए विद्युतीकरण की सौगात भी दी। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर देहरादून रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय रक...
Continue Reading
