Slider

युवक लापता, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज

सौड़ गांव से लापता हुआ युवक, पुलिस में रिपोर्ट पौड़ी थानाध्यक्ष देवप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 19 मई, 2023 को श्री मुकेश कुमार रवि निवासी महुडंड जिला पलामू झारखंड ने लिखित सूचना दी कि मेरा भाई राकेश कुमार रोशन जो जी.एल.एन.टी. में कार्य करता है तथा सौड़ गांव देवप्रयाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल किराये के मकान पर निवास कर रहा था, जोकि 17 मई, 2023 की सुबह 05ः00 बजे बिना बताये घर से कहीं चला गया है जो अभी तक लौट के नही आया है। बताया कि राकेश कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर की गयी है। यदि कोई भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना देवप्रयाग 9411112489, 8077446004, नंबर पर सूचना उपलब्ध करा सकतें है।

Continue Reading
Slider

तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियेां के दृष्टिगत रानीपोखरी हाॅट बाजार से बड़कोट रैंज अन्तर्गत कुरसला बैंड जनपद की सीमा तक पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। पैदल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही व्यवस्था में सहयोग दें तथा अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के परिसरों में साफ-सफाई बनाये रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाएं तरह बनाई जाए की जी-20 सम्मेलन के आयोजन भव्य एवं उत्सव के रूप में लगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम रानीपोखरी हाॅट बाजार से बड़कोट रेंज अन्तर्ग...

Continue Reading
Slider

शासन में हुई गैरसैण के विकास कार्यो की समीक्षा, जानिए क्या रहा खास

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाईटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाय। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब दर्शनार्थ जाने वाले गढ़व...

Continue Reading
Slider

संस्कृति विभाग के हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में ‘मानसखण्ड’

हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, देहरादून में देख सकेंगे गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त उत्तराखण्ड की झांकी ‘मानसखण्ड’ सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़ी कैण्ट, देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में झांकी स्थायी रुप से स्थापित दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की झांकी ‘मानसखण्ड’ को सम्पूर्ण उत्तराखण्ड भ्रमण के पश्चात गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में स्थायी रुप से स्थापित कर दिया गया है। इस झांकी को प्रदेश की आम जनता के अवलोकनार्थ प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर डेढ़ माह तक पूरे प्रदेश में भ्रमण कराया गया था, जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास से दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस झांकी क...

Continue Reading
Slider

गंगोत्री धाम में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया

गंगोत्री/ उत्तरकाशी नमामि गंगे,गंगा विचार मंच एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में गंगोत्री धाम में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगोत्री धाम स्नान घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा जी में प्रवाहित वस्त्र एवं पूजन सामग्री को एकत्र किया गया। जिसे नगर पंचायत को उचित निस्तारण के लिए सौंपा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा जोरो पर है। स्नान घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि गंगा जी में वस्त्र प्रवाहित न किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा की स्वच्छता अविरलता को लेकर भी शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वच्छता अभियान में सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम चतर सिंह चौहान, गंगा विचार मंच के प्रांत संयोज...

Continue Reading