G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा मौका एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया 24-25 मई को नरेंद्रनगर में होने जा रही दूसरी जी-20 बैठक के लिए मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है। विदेशी मेहमान गंगा जी की शाम की आरती में शामिल होंगे तो कल-कल बहती गंगा के बीच उन्हें एक अलौकिक अनुभूति होगी। शनिवार को उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। इस पूरे क्षेत्र को बड़ी खूबसूरती और कलात्मक तरीके से सजाया गया है। यूं तो माँ गंगा के पावन तट पर आम दिनों में भी अलग अनूभ...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलक्ट्रेट में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन-समस्याओं का निस्तारण, अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया ...
Continue Reading•श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 22 मई को खुलेंगे। उखीमठ / रूद्रप्रयाग 20 मई। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 22 मई सोमवार को विधि-विधान से खोले जायेंगे इसके लिए श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी की हैं। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तैयारियों हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होने के अंतर्गत श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली बीते कल शुक्रवार 19 मई को पूजा अर्चना तथा नये अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई थी। आज प्रात: उत्सव डोली श्री मद्महेश्वर धाम के लिए प्रस्थान होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। आज प्रात: 7.30 बजे द्वितीय ...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जी-20 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। तत्पश्चात मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न विभागों और कार्यदाई संस्थाओं को तेजी से और बेहतर गुणवत्ता से दिए गए दायित्वों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई निर्माण कार्य और ब्यूटीफिकेशन के कार्यों को शीघ्रता से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयारियां सुगम आवागमन, बेहतर सुरक्षा प्रबंधन और फास्ट मोबिलिटी को देखते हुए संपादित की जाए। इस दौरान बैठक में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, मुक्ता मिश्रा, अजयवीर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Continue Readingमुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों (एनसीआरबी) के प्रगति डेशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चौथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। उत्तराखण्ड राज्य में 100 प्रतिशत पुलिस थाने सीसीटीएनएस से जुडे़ है। राज्य के शत् प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा डाटाबेस उपलब्ध है। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में पुलिस थानों में नवीनतम तकनीक के प्रयोग हेतु इंन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, फिंगर प्रिंट स्कैनर की व्यवस्था, ई ऑफिस के डाटा बेकअप की व्यवस्था तथा क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसिस के लिए अबाधित कनेक्टिविटी, साइबर फॉरसे...
Continue Reading
