Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

राजस्व अर्जन की समीक्षा बैठक ली

राजस्व अर्जन और संसाधन वृद्धि की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा की जा रही आनलाईन रजिस्ट्री, विभागीय कार्यप्रणाली में प्रौद्योगिकी के प्रयोग, डिजीटाइजेशन की प्रगति तथा राजस्व वृद्धि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने गत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में अधिक राजस्व की प्राप्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के देहरादून, उधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार जनपद में विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्ति हुई है तथा अन्य जनपदों में भी उन्होंने राजस्व वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने सभी राजकीय विभाग जिनमें स्टाम्प का प्रयोग किया जाता है, इन विभागों से राजस्व प्राप्ति हेतु अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने मा. मंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा ...

Continue Reading
Slider

पंच प्रण कार्यक्रम के तहत 05 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन

पौड़ी नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी के तत्वाधान में पौड़ी में जिला युवा उत्सव मनाया गया। जिसके तहत अमृत काल के पंच प्रण कार्यक्रम आयोजित किये गये। पंच प्रण कार्यक्रम के तहत 05 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत का निर्माण (नशा मुक्त भारत) विषय पर युवा काव्य लेखन, एकता-एकजुटता विषय पर मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विरासत पर गर्व विषय पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता, गुलामी की हर सोच से मुक्ति (नशा मुक्त भारत) विषय पर युवा चित्रकला प्रतियोगिता तथा नागरिक कर्तव्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम पौड़ी में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में अध्यक्ष गौ सेवा आयोग पं0 राजेन्द्र अणथ्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे...

Continue Reading
Slider

जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने झलतोला पेयजल योजना के तहत जाड़ापानी में निर्मित पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद बड़गल पेयजल योजना के तहत शकुनखेत में निर्मित पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा इन निर्मित पेयजल टैंकों से पानी की आपूर्ति के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी भी ली गयी। लोगों द्वारा पानी की आपूर्ति होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा पेयजल टैंक निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि झलतोला पेयजल योजना के अंतर्गत 7 पेयजल टैंक बनाए जा रहे हैं जिनमें से 3 पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गये हैं शेष पेयजल टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं बड़गल पेयजल योजना के तहत 3 पेयजल टैंक...

Continue Reading
Slider

वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया

वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो निवासी श्री अनिल कुमार और श्री अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके गंतव्य स्थान ( देहरादून और हल्द्वानी) के लिए व्यवस्था की गई है। दोनों लोगों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। अब तक सूडान से उत्तराखंड के 30 नागरिक वापिस आ चुके है।

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने जौलीग्रांट से गुजराला तक किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून जी-20 सम्मेलन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को 20 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर साज-सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था एवं एयरपोर्ट परिसर में सम्पादित किये जा रहे उद्यान कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जौलीग्रान्ट से देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों तथा एमडीडीए द्वारा कराए जा रहे उद्यान एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि सड़क किनारे होर्डिंग को व्यवस्थितरूप से लगाया जाए तथा आवागमन रूट को सुग...

Continue Reading