Slider

डेंगू से बचाव को चलायें जागरूता अभियानः डॉ. धन सिंह रावत

डेंगू से बचाव को चलायें जागरूता अभियानः डॉ. धन सिंह रावत अभियान में रेखीय विभागों को भी शामिल करने के दिये निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को बने कार्ययोजना देहरादून, बरसात के मौसम में डेंगू की रोकथाम को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है, जिसमें सभी रेखीय विभागों को भी शामिल किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिये विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसको देखते हुय...

Continue Reading
Slider

धामी कैबिनेट में इन 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई । जिसमें इन 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर – उत्तराखंड में चाइल्ड केयर लीव को लेकर बड़ा निर्णय महिला कर्मचारियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा चाइल्ड केयर लीव शिक्षा विभाग में बीआरसी और सीआरसी के पदों को भरने को मंजूरी संविदा आधार पर होगी बीआरसी और सीआरसी की भर्ती को मंजूरी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा बैक पेपर में देने का मौका दो विषय में फेल होने पर छात्रों को मिलेगा मौका पैराग्लाइडिंग के तहत हादसा होने के लिए बनाई गई नियमावली हादसा ना हो इसके लिए नियमावली में ट्रेंड लोगों को ही लाइसेंस दिए जाने के बनाए गए नियम स्कूलों में प्रबंधन समिति के चुनाव 3 सालों में ही होंगे पहली प्रबंधन समिति का चुनाव 5 साल किए जाने पर मांगे भी थे सुझाव उत्तराखंड में अग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए निर्णय ...

Continue Reading
Slider

सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायतकर्ता को ऐप के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा सड़क पर गड्ढ़े से संबंधित जो शिकायत की जायेगी, उसका समाधान एक सप्ताह के अन्दर ठीक कराया जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाय। उन्होंने...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्याे को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल निगम को सभी अधिशासी अभियंताओं के स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए प्रतिदिन हो रहे कार्यों की फोटोग्राफ के साथ विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यों में तेजी न लाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो उनकी सैलरी पर रोक लगा दी जाएगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 2764 कार्यों में से 2746 के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण तथा 1852 कार्य पूर...

Continue Reading
Slider

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के शुभारंभ का यह बहुत ही शुभ दिन है, पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है और मैं इस पवित्र अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास की यात्रा है, जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओ...

Continue Reading