हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर परिसर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया। ’’तहसील दिवस’’ में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी जन-सामान्य बड़ी आशा व विश्वास के साथ अपनी समस्या को लेकर तहसील दिवस में आता है, उसकी समस्या का समाधान अवश्य होना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसी समस्या के समाधान में अगर पुलिस बल की आवश्यकता होती है, तो जर...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री अप्पू वालिया द्वारा शनिदेव चौक से आगे, मातृ सदन रोड, जगजीतपुर हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से विकसित की गई कालोनी, हितबद्ध व्यक्ति द्वारा नगर निगम डम्पिंग जोन से थोडा आगे, सराय रोड हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से विकसित की गई कालोनी एवं मौ0 राशिद, रामानुज इंस्टीट्यूट के सामने, नवोदय नगर हरिद्वार में विकसित की गई कालोनी को अवर अभियंता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रीय सुपरवाईजर श्री आशु, ...
Continue Readingजनपद पौड़ी गढ़वाल, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना तथा पशुधन से संबंधित लंपी रोग नियंत्रण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना से संबंधित पूर्व में भूमि चयन के दिए गए निर्देशों के अनुपालन का विवरण प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक गौशाला की स्थापना से संबंधित भूमि का चिन्हीकरण होना शेष है वे 3 दिन की अवधि के भीतर लैंड का चिन्हीकरण कर अवगत कराएं। उन्होंने भूमि के चिन्हीकरण के लिए संबंधित नगर निगम और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लैंड चिन्हीकरण में संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल भूमि का चयन करवाएं तथा भूमि के चयन के दौरान पशुधन के ट्रांस...
Continue Readingतहसील पौड़ी में अयोजित तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता सफतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को 15 दिन में निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस पर अधिकांश शिकायतें जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित थी। मंगलवार को पौड़ी तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर अपर-जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो पायी है उन शिकायतों पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए अवगत करायें। जल संस्थान की अधिकांश शिकायतें प्राप्त होने पर उन्होने जल संस्थान के अधिकारयों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में प्राप्त होने वाली पेयजल की शिकायतों का प्राथमिकता के अधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में पौड़ी निवासी विमल किशोर उप्रेती...
Continue Readingराजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उत्तरकाशी, बागेश्वर व चमोली जनपदों में स्थापित होंगी कैथ लैब देहरादून, 16 मई, 2023 सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के लिये प्रस्ताव...
Continue Reading
