मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी श्री महावीर सेवा समिति द्वारा दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर में आयोजित ‘‘एक शाम कन्हैया के नाम’’ भजन संध्या में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल एवं श्री मयूर गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा अपनी गायकी के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के चरित्र को आम जन मानस तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आदर्श चरित्र सदैव मानव जाति के कल्याण हेतु प्रेरणादायी रहा है। मनुष्य को सदैव निष्काम कर्म के प्रति समर्पित रहने से संबंधित भगवान श्री कृष्ण के दिव्य संदेशों में मानव जाति का कल्याण भी निहित है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में लहरा रही है और दुनिया भर के देश ह...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास गरीबों को घर मिलने से उनके जीवन में आती है स्थिरता क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विकास योजनायें- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण, रो नदी पर पुल का निर्माण, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक ...
Continue Readingगत दिवस सूबे की राजधानी देहरादून में उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन उत्तराखण्ड पदेश का अष्टम द्विवार्षक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रजनी रावत व महामंत्री पद पर पौड़ी के संजय नेगी विजयी रहे। कार्यक्र में विधायक खजान दास ने बतौर मुख्य अतिथि तथा सुनील उनियाल गामा महापौर नगर निगम देहरादून ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उत्तराखण्ड फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नोटियाल प्रान्तीय महामन्त्री मुकेश बहुगुणा, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष टी०एस० पुण्डीर एंव सुनील दत्त कोठारी, प्रताप पंवार आद का भी आतिथ्य रहा। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज उनियाल नयी प्रान्तीय कार्यकारिणी के गठन हेत उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारियो सदस्यों की उपस्थित में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश बहुगुणा मिनिस्ट...
Continue Readingरुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर चैकिंग अभियान चलाते हुए मिलावट करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने अवगत कराया है कि स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों, बाजारों, पर्यटक स्थलोें में मिलावट की रोकथाम व आम उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के बारे में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान हेतु चरणबद्ध तरीके से प्रवर्तन जन जागरूकता हेतु मुख्यालय से उच्च अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि आज जनपद रुद्रप्रयाग में उपायुक्त पीसी कंडवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, एसडीए बिजिलेंस जगदीश ...
Continue Readingपिथौरागढ़ 16 मई 2023- जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में टीएचडीसी, सिंचाई, उप जिलाधिकारी धारचूला आदि संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्वालगांव-एलधारा ट्रीटमेंट कार्यों एवं धारचूला में काली नदी के किनारे चल रहे तटबन्ध निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ग्वालगांव-एलधारा ट्रीटमेंट कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टीमेट तैयार करने वाली कंपनी टीएचडीसी, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी धारचूला को अगले 2 दिनों के भीतर गवालगांव-एलधारा ट्रीटमेन्ट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये ताकि ट्रीटमेंट डिजाइन में जो संशोधन किया जाना है उसे अंतिम रूप दिया जा सके और कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों की पूर्व निर्धारि...
Continue Reading
