Slider

मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

Continue Reading
Slider

बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

देहरादून माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा0 जिला न्यायाधीश/मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार आज जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र स्थान-एकलव्य मॉडल, रेजीडेंशियल स्कूल कालसी, देहरादून, उत्तराखण्ड के परिसर में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ माननीय न्यायमूर्ति, मनोज तिवारी ने दीप प्रजव्वलन से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी जी, वरिष्ठ न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल/ कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल रहें, जिनके द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि -न्याय तक पहुॅच कानून के नियमां की संकल्पना के आवश्यक तत्वों में से एक है, संवैधानिक परिकल्पना, न्याय को समान आधार पर बढ़ावा देने का प्रावधान करने के साथ...

Continue Reading
Slider

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो अत्यंत कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। उन्होंने कहा कि शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूर्ण करने का एकमात्र साधन है। शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। यदि मनुष्य निरोगी होगा तो, वह जीवन में सब कुछ कर सकता है। जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में और भी अध...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी द्वारा किए गए 100 अल्ट्रासाउंड

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में किए गए 100 अल्ट्रासाउंड।* जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद क्षेत्रांतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी डा. गहरवार द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में 100 प्रेग्नेंसी अल्ट्रासाउंड किए, गए। इससे पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में राजकीय अवकाश के दिनों में लगभग 450 अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं, जिनमें दिनांक 27 नंबर, 2022 को 82, दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को 80, दिनांक 22 जनवरी, 2023 को 87, दिनांक 12 मार्च, 2023 को 49, दिनांक 02 अप्रैल, 2023 को 43 तथा दिनांक 23 अप्रैल, 2023 को 109 अल्ट्रासाउंड शामिल...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पौड़ी 13 मई, 2023ः सीनियर सिविल जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली ने बताया कि माननीय, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज द्वित्तीय शनिवार को इस जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैन्सडाउन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 308 वादों का निस्तारण किया गया है। जिसमें रूपये 13068865/- धनवसूली की गयी। कहा कि प्री लिटिगेशन के 31 वाद निस्तारित किये गये जिसमें रूपये 1982749/- की धनवसूली की गयी।

Continue Reading