मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्श...
Continue ReadingCategory: Slider
चमोली 13 मई,2023 श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविन्द घाट गुरूद्वारा से हेमकुण्ड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 08 फीट बर्फ है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किंग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोडा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुडी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्र...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने प्रदेश में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं को रोकने के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश प्रमुख वन संरक्षक को दिये है। उन्होेंने ऐसी घटनायें फिर न घटित हो इसके लिये भी प्रभावी कार्यवाही करने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय प्रदेश में हाल ही में पौड़ी व सहसपुर आदि स्थानों पर आदमखोर बाघ/गुलदार द्वारा किये गये हमले में हुई बच्चे व अन्य लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये प्रभावी व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दूरभाष पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को दिये। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वन राजस्व ...
Continue Readingदेहरादून जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज दर्शनीगेट से सहारनपुर चैक, रिस्पनापुल से हर्रावाला, दर्शनीगेट से सहस्त्रधारा क्रासिंग वाया परेडग्राउण्ड, कमला पैलेस से ट्रांस्पोर्टनगर, दिलाराम चैक से राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 37 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 78 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 89200 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 42 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 21000 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 117 चालान करते हुए ल...
Continue Readingश्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा कल्याण विभाग, वन विभाग एवं सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा गौरीकुंड गौरी माई के मंदिर से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत अंतर्गत आज गौरीकुंड में महिला मंगल दल, व्यापार मंडल के सदस्यों के सहयोग से गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा मार्ग पर गिरे पड़े कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा कल्याण, वन विभाग के कार्मिक, सुलभ इंटरनेशनल, तथा महिला मंगल दल की ...
Continue Reading
