Slider

‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘

हरिद्वार: वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का अन्तिम संस्कार बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘‘, के बीच किया गया। राज्य निर्माण आन्दोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी को मुखाग्नि उनके सुपुत्रों-श्री विनय बलूनी, श्री संजय बलूनी तथा श्री विजय बलूनी ने दी। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही, श्रीमती सुशीला बलूनी ने विगत 09 मई,2023 की शाम को देहरादून के मैक्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। अन्तिम विदाई पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में मा0 विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, श्री विकास तिवारी, श्री रविन्द्र जुगरान, सुश्री भावना पाण्डे, श्री त्रिलोचन भट्ट, श्री हर्ष प्रकाश काला, श्री सतीश जोशी, श्री मुकेश जोशी, श्री प...

Continue Reading
Slider

सीमान्त क्षेत्र के दुर्गम स्थानों पर टावर स्थापना

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने बीएसएनल एवं जिओ कम्पनी के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर जनपद के सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना कार्यों के बावत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सीमान्त क्षेत्र के दुर्गम स्थानों पर टावर स्थापना कार्यों में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली गयी। वहीं टावर स्थापना कार्यों के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने जिओ कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के सीमांत क्षेत्र बूंदी, बिलजु व मिलम में टावर स्थापना के दृष्टिगत आगामी 10 दिन के भीतर राजस्व टीम के साथ संयुक्त सर्वे कर लिया जाय। बता दें कि संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त सर्वे कर यह देखा जाएगा कि टावर की स्थापना किस स्थान पर की जाय ताकि क्षेत्र में सबको नेटवर्क मिल सके। चूंकि बिलजु औ...

Continue Reading
Slider

कालिंदी अस्पताल से 3.66 करोड़ की वसूली के लिए कटी आरसी

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 10 मई 2021 कालिंदी अस्पताल से 3.66 करोड़ की वसूली के लिए कटी आरसी - राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन ने जिला प्रशासन को भेजा रिकरवरी प्रमाण पत्र देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण‘। आयुष्मान योजना के अंतर्गत फर्जी बिल लगाने वाले विकासनगर स्थित कालिंदी अस्पताल की राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 3.66 करोड़ रूपए की आरसी (रिकवरी प्रमाणपत्र) जारी कर दी है। अब यह राशि जिला प्रशासन वसूल करेगा। इसके अलावा अन्य मामलों में अस्पताल प्रशासन को क्लेम व पेनाल्टी के रूप में 2.40 करोड़ 16 मई तक भुगतान करने का कहा गया है। यदि यह राशि यथा समय जमा नहीं की जाती है तो इस राशि की भी एसएचए प्रशासन आरसी जारी कर देगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन की ओर से जारी आरसी में साफ है कि कालिंदी अस्पताल द्वारा 581 मरीजों की सर्जरी के फर्जी बिल प्रस्तुत क...

Continue Reading
Slider

उज्याड़ी में धूमधाम से मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी में विश्व रेडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य श्री हरेंद्र सिंह चौहान जी ने किया। जिसमें जिला रेडक्रॉस सचिव श्री केशर सिंह असवाल जी का सभी स्वयंसेवकों को संदेश दिया ।।सम्मानित स्वयं सेविको को विश्व रेडक्रॉस दिवस की हृदय के तल से बधाइयाँ एवं शुभकामनायें। आज का दिवस हम सभी के लिए गौरवपूर्ण है। इस दिवस को एक ऐसे महामानव सर Henry Dunant का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्ज़रलैंड में हुआ जिन्होंने सेल्फीरिनो के युद्ध में प्रभावित पीड़ितों की पीड़ा और दुर्दशा को देख कर मानवता की पीड़ा को कम करने वाली विश्व के स्वयं सेवियों की अंतराष्ट्रीय संस्था रेडक्रॉस की स्थापना की। ये संस्था विश्व भर के 192 देशों में आज मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। भारत में 1920 में इसका गठन किया गया। मानवता के दूत सर हेनरी Dunant को वर्ष 1901 में ...

Continue Reading
Slider

प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन

देहरादून, कृषि निदेशक गौरी शंकर ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन किए जाने हेतु 13 -16 मई 2023 को सर्वे आॅफ इण्डिया, हाथीबड़कला देहरादून के मैदान में श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 13 एवं 14 मई 2023 को पूरे प्रदेश से 6000 कृषकों द्वारा प्रतिदिन प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वंयसेवी संगठनों/संस्थाओं तथा कृषि से संबंधित विभाग/काॅलेज के विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। 13 मई 2023 को कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 9ः30 बजे किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट अभ्यागत यथा मा0 कृषि मंत्री भारत सरकार मा0 राज्यपाल उत्तराखण्ड मा0 मुख्यमंत्री, मा0 कृषि मंत्री जी एवं अन्य प्रदेशों के कृषि मंत्रीगणों के साथ-साथ प्रदेश के मा0 मंत्रीगण, मा0 विधायकगण एवं मा0 सांसदों को उपस्थित रहेंगे। उक्त मिलेट महोत्सव में उत्तराखण्ड के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों द्वारा...

Continue Reading