Slider

पीएमओ के उपसचिव मंगेश ने मुख्यमंत्री की से मुलाकात

सीएम से मिले पीएमओ उपसचिव पीएमओ के उपसचिव मंगेश ने की सीएम से मुलाकात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय में उपसचिव श्री मंगेश घिल्डियाल तथा विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स श्री भाष्कर खुल्बे ने भेंट की। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में संचालित कार्यों के निरीक्षण के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों के संबंध में चर्चा की। श्री मंगेश घिल्डियाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में संचालित कार्यों में हाल ही में मौसम की खराबी के कारण निर्माण कार्यों में कुछ व्यवधान जरूर रहा किन्तु अब मौसम अनुकूल होने के बाद कार्यों में तेजी आयी है। इस अवसर पर जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के साथ ही मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना पर चर्चा हुई। म...

Continue Reading
Slider

‘सहायक लेखाकार परीक्षा -2022’ का आयोजन

हरिद्वार : श्री अवेधश कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने अवगत कराया है कि 'सहायक लेखाकार परीक्षा -2022' के अन्तर्गत लिखित परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ प्रकार ) का आयोजन आज दिनाँक 07 मई, 2023 (रविवार) को एकल सत्र में पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्नन 01:00 बजे तक किया गया। यह परीक्षा राज्य के अल्मोड़ा, चम्पावत, पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं हरिद्वार जनपदों के 49 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुयी । परीक्षा में कुल पंजीकृत 20,686 अभ्यर्थियों में से 12339 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 8347 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 59.60 रहा है।

Continue Reading
Slider

सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डीजीपी उत्तराखण्ड श्री अशोक कुमार एवं पूर्व डी.आर.डी.ओ वैज्ञानिक श्री ओ.पी. मनोचा द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है। इसके लिए उन्होंने दोनों लेखकों एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री अशोक कुमार एवं श्री ओ.पी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जहां एक ओर सच्ची घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर पुस्तक मनोरंजक भी है। पुस्तक का एक-एक पृष्ठ लोगों को साइबर क्राइम से...

Continue Reading
Slider

‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत मिली है, इसकी बैठकें देश में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे ...

Continue Reading
Slider

चार साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

दहशतः चार साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला खबर देहरादून के सहसपुर के महमूद नगर से है। यहां घर के आंगन में बैठे चार साल के बच्चे को गुलदार उठा ले गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading