देहरादून जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज टीमों द्वारा घंटाघर से सहारनपुर चैक, बल्लुपुर से घंटाघर,सर्वे चैक से डीआरडीओ, आईएसबीटी से बल्लुपुर (जीएमएस रोड) तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पांचो टीमों द्वारा अपने-अपने जोन में 45 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 89 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 107600 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 73 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 36500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा धनराशि रू0 90 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक :“बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली श्री जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं। लेखक श्री जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों पर किया गया है। इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रकृयाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय ल...
Continue Readingउत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए विभागों द्वारा जो भी अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं उनके क्रियान्वयन के लिये गम्भीरता से प्रयास किये जायें। इस संबंध में विभागों द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, उनकी प्राप्ति के लिए भी सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। योजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाने के साथ ही 2025 तक जिन योजनाओं को पूर्ण करने का विभागों द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के प्रयास हों, साथ ही इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ये निर्देश अधिकारियों को दिये। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन जनपदों में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थी ड्र...
Continue Readingसूबे में शीघ्र आयोजित होगी यू-सेट परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये परीक्षा तिथि घोषित करने के निर्देश प्रदेशभर के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे सम्मलित देहरादून, 06 मई 2023 प्रदेश में राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) शीघ्र आयोजित की जायेगी। यू-सेट के आयोजन के लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, शीघ्र ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी जायेगी। इस परीक्षा को पास करने पर प्रदेशभर के युवाओं की प्रोफेसर बनने की राह और भी आसान हो जायेगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को इस परीक्षा का आयोजन करना है, लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने के निर्देश दे दिये ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग, 05 मई, 2023 श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि धाम में स्वच्छता बनी रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम में सुलभ इंटरनेशनल एवं नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा भारी बारिश व बर्फवारी में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व ठोस अपशिष्ट का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए आज केदारनाथ धाम में बेस कैंप के व्यापारियों, टेंट संचालकों के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें व्यापारियों, टेंट संचालकों द्बारा काफी संख्या में भाग लिया तथा केदारनाथ...
Continue Reading
