देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में लैण्डफ्राड के बढते प्ररकणों के दृष्टिगत जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जाएं। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अनुरोध किया कि भूमि क्रय करते समय भूमि का 12 साला एवं विगत वर्षों की तीन लेन-देन (जो भी अधिक हो) का वर्णन, भूमि क्रय-विक्रय करते समय भूमि बन्धक है या नहीं, का स्पष्ट उल्लेख अपने अभिलेखों में वर्णन जरूर करेंगे। साथ ही जनमानस से अनुरोध किया कि सम्पत्ति का हस्तांतरण करते समय बन्धक सम्पत्ति की सर्च रिपोर्ट cersai.org.in वेबसाईट से प्राप्त कर संलग्न करेंगे, ताकि बन्धक सम्पत्ति धोखे से हुए लेन-देन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि समस्त रजिस्ट्रीयां बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से महानिरीक्षक निबंधन देहरादून को आधार लिंक करने हेतु पत्...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून 04 मई, 2023 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के लिए क्रमबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण होने की तिथि निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं का साप्ताहिक अनुश्रवण किया जाए, ताकि घोषणाएं समय से पूर्ण हो सके। जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं अथवा चल रही हैं, उनकी अद्यतन जानकारी सीएम घोषणा पोर्टल पर अवश्य अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा घोषणाओं के प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजे गए हैं, वे विभाग प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 132 घोषणाएं की गयी थी। जि...
Continue Readingलालजीवाला में सप्तऋषि बन्धा के आसपास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को दिया गया अंजाम लगभग 200 अतिक्रमणों को किया गया ध्वस्त लगभग सात अवैध धार्मिक ढांचों को भी किया गया धराशायी दिनांक 04 मई,2023 हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा लालजी वाला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। लालजीवाला में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के तहत लगभग 150 से 200 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की गयी, जिससे लालजीवाला में चारों तरफ हड़कम्प का माहौल बना हुआ था। इसके अतिरिक्त विगत दिनों जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास किये गये निरीक्षण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत दिये गये निर्देशों के क्रम में सप्तऋषि ब...
Continue Readingहरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी। जनपद टिहरी एवं पिथौरागढ के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 67 महिला अभ्यर्थियों में से 66 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 64 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई साथ ही इस परीक्षा में कुल 186 पुरुष अभ्यर्थियों में से 180 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 168 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून, बागेश्वर व पौड़ी गढ़वाल,नैनीताल व चम्पावत,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, अल्मोडा, चमोली के अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व में ही चुकी है...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में शत्रु सम्पत्ति के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निस्क्रान्त सम्पति एवं शत्रु सम्पति को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा कि निस्क्रान्त एवं शत्रु सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठे हुए लोगों चेतावनी दी गई कि वे आना कब्जा स्वयं हटा लें अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशाासन ने जानकारी देते हुए बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में चकराता के ग्राम ठाणा में अवस्थित शत्रु सम्पति को उप जिलाधिकारी चकराता (राज्य सरकार) के अभिरक्षण में लिया गया है। इसी प्रकार मसूरी में कैमलबैक रोड दिलाराम स्टेट पर अवस्थित सम्पत्ति पर कब्जा लेने की कार्यवाही गतिमान है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनव...
Continue Reading
