देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सरकारी सम्पतियों से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारियों द्वारा मौजा चालंग में स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर निगम देहरादून द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे/अतिक्रमण को लेकर थाना राजपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई। ग्राम चालंग के भूमि खसरा संख्या 1135क, रकबा 1.5180 है0 भूमि-भू-अभिलेखों में नगर निगम देहरादून के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर भूमि खसरा न0 919 रकबा 0.1540 है0 के स्वामी मन्नू मित्तल एवं संजय नेगी द्वारा नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण कर पुस्ता निर्माण किया जा रहा था। आज उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी भूमि पर किये जा...
Continue ReadingCategory: Slider
विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं का सपना साकार करेगी धामी सरकार मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना को राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी आप विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं और कोई रास्ता बनता नहीं दिख रहा तो चिंता की कोई बात नहीं। राज्य की धामी सरकार ने युवाओं के इस सपने को पूरा करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ शुरू करने का निर्णय लिया है। आज राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है। योजना की खास बात यह है कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को उस लिहाज से तराशने का काम भी राज्य सरकार करेगी। इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के टिकट, वीजा आदि से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना को आज मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। बताया ...
Continue Readingराजीव गांधी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में द कॉल ऑफ़ द ब्लू वीकेंड इवेंट आयोजित। देहरादून: यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ने अपने रोमांचक ब्रांड कैंपेन ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ के तहत देहरादून में अपने ग्राहकों के लिए पहले द कॉल ऑफद ब्लू वीकेंड एक्टिविटी का आयोजन किया। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनलक्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस वीकेंड इवेंट में ब्लू स्ट्रीक्स के 200 राइडर्ससमेत यामाहा के 300 से ज्यादा प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। ब्लू स्ट्रीक्स यामाहा के उत्साही ग्राहकों की एक कम्युनिटी है। इवेंट के दौरान देहरादून में मोटरसाइकिल के दीवानों कोराइडिंग के थ्रिल का अनुभव करने और यामाहा के प्रीमियम टू-व्हीलर्स के साथ मिलने वाली नवीनतम टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स को जानने का मौका मिला। प्रतिभागियों के लिए जिमखाना राइड जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अपनी...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबंधन सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वन विभाग को निर्देश दिए कि फायर अलर्ट पर तुरंत रिस्पांस दिया जाए उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबंधन सेल की बैठक हर वर्ष फरवरी माह में आयोजित कर ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग एक बहुत बड़ा मुद्दा है जिसे बहुत ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगी आग को रोकने के लिए स्थानीय लोगों का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए, इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का प्रोत्साहन भी दिया जा सकता है। उन्होंने इसमें गैर सरकारी सामाजिक संस्थानों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आग बुझाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वनों में आग लगने के कारणों में पिर...
Continue Readingदेहरादून सिकल सेल की पहचान विशेष रक्त जांच से की जा सकती है। सिकल सेल एनीमिया यह एक अनुवांशिक रोग है इसलिये जब तक खून की जांच न करवाई जाए तब तक इस रोग की जानकारी नहीं मिलती सिकल सेल रोगी या परिवार को निरूशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में सिकल सेल रोग की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रोग की रोकथाम के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे लोगों में इसके प्रति जानकारी रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थैलीसिमीया की जांच के दौरान सिकल सेल की भी जांच की जाए। लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता लाने हेतु एनजीओ की सहायता भी ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बीमारी की जांच हेतु उपकरण आदि खनन न्यास से प्रस्तावित करें तथा कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर एवं सहस...
Continue Reading
