स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 116 सीएचओः डॉ. धन सिंह रावत वर्तमान में सूबे के वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं 1399 सीएचओ मेडिकल विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयनित अभ्यर्थियों की सूची देहरादून, 02 मई 2023 सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, सरकार का मानना है कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर शतप्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को तैनात करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही विभाग को 116 सीएचओ और मिलने जा रहे हैं, जबकि 1399 सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती पूर्व में की जा चुकी है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रद...
Continue ReadingCategory: Slider
सड़क पर जमकर हाथापाई कर रहे हैं शहरी विकास मंत्री ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सड़क पर किसी व्यक्ति को पीट रहे हैं मंत्री पक्ष की ओर से बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया और ईट उठा कर जान से मारने की कोशिश की। और मंत्री को अनाप शनाप गालियां भी दी।
Continue Readingसगाई से लौट रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल दुखद खबर नैनीताल जनपद से है। यहां धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में गंभीर घायल नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। ये लोग एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे।
Continue Readingपौड़ी सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक आयोजित की गयी। मा0 सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों के अक्सर विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले तथा दूरस्थ क्षेत्रों से नियम विरूद्व आवागमन करने वाले शिक्षकों की शिकायतों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच करते हुए तद्नुसार कार्यवाही करने के सक्ती से निर्देश दिये। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की संतुलित तैनाती करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन विद्यालयों में शौचालय, पेयजल और विद्युत की व्यवस्था में वर्तमान समय में यदि सुधार करने की जरूरत है तो उस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। मा0 सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों की विभिन्न माध्यमों से वित्त पोषित ...
Continue Readingदेहरादून 02 मई, 2023। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरलीकरण से समाधान के सरकार के प्रयास के अंतर्गत उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (UHUDA) द्वारा विकसित एवं आवास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वीकृत स्वप्रमाणन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली के तहत प्रथम मानचित्र आवेदक श्रीमती मुक्ता जोशी पत्नी श्री मुरलीधर जोशी को Architect/ Licentiate श्रीमती स्वदेश सिंह द्वारा निर्गत किया गया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में मात्र 3 दिन के समय में मानचित्र को स्वीकृति करते हुए मानचित्र निर्गत करने की कार्यवाही पूर्ण की गयी। यह प्रक्रिया और भी अल्प समय में की जा सकती है यदि सम्बन्धित Architect / Licentiate के डिजिटल हस्ताक्षर पूर्व से निर्मित हो। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में Architect/Licentiate को दिये गये उसकी व्यवसायिक शुल्क के अतिरिक्त प्राधिकर...
Continue Reading
