मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए । मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम मास्टर प्लान में, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, आने वाले 30-40 सालों के अनुरूप विकसित की जाए। आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम की संभावना कम हो। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में वन क्षेत्र होने के कारण ईको दूरिज्म की सम्भावनाएं भी तलाशी जाएं, साथ ही, बच्चों और युवाओं के अनुरूप ट्रेकिंग आदि की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के पास वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र को भी मास्टर प्लान में सम्मिलित करते हुए विक...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात्रि प्रवास पर मुक्तेश्वर में मुक्तेश्वर ने किया 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन की संकल्पना को किया साकार वर्ष भर सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है मुक्तेश्वर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुक्तेश्वर पहुंचकर 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत शामिल मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने केएमवीएन मुक्तेश्वर पहुँचकर हिमदर्शन व्यू पॉइंट से लगभग 300 किलोमीटर में फैली हिमालयी पर्वत शिखर नन्दा देवी, त्रिशूल, नन्दकोट, नन्दा खाट, हाथीपर्वत, अन्नपूर्णा व पंचाचूली पर्वत को निहारा। कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखला विराट, विशाल, खूबसूरत और आध्यात्मिक है। हिमालय की ऊंचाई मन मे सकारात्मक का भाव लाता है। मुक्तेश्वर को 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन के रूप में बेहतरीन तरीक़े से विकसित किया गया है जिससे यह देशियों के साथ ही विदेशियों की पहली प...
Continue Readingप्रदेशभर में सुना गया प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का 100 वां संस्करण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के डीएसए मैदान, मल्लीताल से सुनी पीएम के मन की बात मुख्यमंत्री ने पीएम के वचनों को बताया प्रेरणादायी, कहा मन की बात से जुड़ा है जन-जन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल,नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर, 2014 से अनवरत रूप से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि "मन की बात" कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति के समाज…
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादी सुनिता यादव, जिनके पति नन्द किशोर यादव सूडान में फंसे थे को सकुशल अपने देश लाने के लिए जिलाधिकारी से फरियाद की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने स्थानीक आयुक्त अजय मिश्रा से नन्द किशोर यादव एवं राज्य तथा जनपद के सूडान में फंसे अन्य लोगों को देश लाने हेतु उपर्युक्त स्तर पर समन्वय करने हेतु वार्ता की गई थी, जिसके फलस्वरूप आज नन्द किशोर यादव सकुशल अपने देश पंहुच गए है। जानकारी देते हुए स्थानीक आयुक्त अजय मिश्रा ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा ‘‘आपरेशन कावेरी’’ के तहत सूडान में फंसे देश वासियों को भारत लाया जा रहा है, जिनमें दिल्ली, मुंबई एवं बैंगलोर लाया जा रहा है, जहां से सम्बन्धित को उनके घर सकुशल निशुल्क घर तक पंहुचाया जा रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि नन्द किशोर यादव सुबह 09 बजे इण्डिगो फ्लाईट से दि...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में स्व.मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने इस विद्यालय के रूप में जिस पौधे की नींव रखी थी, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने पहले तो एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की है और फिर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने के लिए लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की नींव रखी। कठिन परिश्रम और संघर्षों से भरा भल्ला जी का जीवन और पुरुषार्थ हम सभी के लिये प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और हमारे उत्कृष्ट समाज के निर्माण में शिक्षा और गुरु का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित...
Continue Reading
