Slider

स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार

जनपद पौड़ी के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज उज्याडी में स्काउट गाइड का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नवीन छात्र छात्राओं ने स्काउट गाइड की दीक्षा ग्रहण की। यहां बाकायदा उनका दीक्षा संस्कार, कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि दीक्षा संस्कार कार्यक्रम में विद्यालय के 20 स्काउट छात्र एवं 30 गाइड छात्राओ ने स्काउट गाइड प्रतिज्ञा के साथ नियम एवं आन्दोलन की जानकारी प्राप्त कर दीक्षा ली। दीक्षा प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री राम सिह नेगी जी, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती शांति रतूड़ी जी, स्काउट मास्टर मनमोहन भट एवं जिला सचिव व विद्यालय के स्काउट मास्टर केशरसिंह असवाल के नेतृत्व में संपंन हुआ। कार्यक्रम में केशरसिह असवाल ने स्काउट गाइड पर विस्तार से चर्चा की साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रामसिहं नेगी ने विद्यालय स्तर पर दीक्षा कार...

Continue Reading
Slider

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स पिथौरागढ़

टिहरी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स पिथौरागढ़ में प्रवेश हेतु नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में में प्रारंभिक चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में कक्षा-6 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिन्टन जूड़ों एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में फुटबॉल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश हेतु नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल में आज प्रारंभिक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें एथलेटिक्स खेल में 1, फुटबॉल खेल में 2, क्रिकेट खेल में 1, बच्चों सहित कुल 4 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चयन ट्रायल्स के आधार पर देहरादून में आयोजित होने वाले फाइनल चयन ट्रायल हेतु एक बालक ...

Continue Reading
Slider

फल, सब्जी, पावर ब्रीडर की कार्य योजना तैयार की

पिथौरागढ़- उद्यान विभाग की केंद्रीय योजना हॉर्टिकल्चर मिशन फार नॉर्थ ईस्ट हिमालयन स्टेट की कार्ययोजना को लेकर गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा हॉर्टिकल्चर मिशन फॉर नॉर्थ ईस्ट हिमालयन स्टेट योजना के अंतर्गत जनपद हेतु तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण अनुमोदन हेतु जिलाधिकारी के समक्ष किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में लीची, सेब, आम आदि फल उद्यान विकास की योजना क्लस्टर के रूप में तैयार की जाय। इस हेतु जनपद में स्थानों/क्षेत्रों का चिह्नीकरण कर लिया जाय तथा संबंधित क्षेत्र के किसानों को फल उत्पादन की ट्रेनिंग दी जाय। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने बताया कि जिला उद्यान विभाग द्वारा हॉर्टिकल्चर मिशन फोर नॉर्थ ईस्ट हिमा...

Continue Reading
Slider

शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 62 महिला अभ्यर्थियों में से 60 ने प्रतिभाग

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी। जनपद उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 62 महिला अभ्यर्थियों में से 60 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 59 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई साथ ही इस परीक्षा में कुल 163 पुरुष अभ्यर्थियों में से 156 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 143 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल व चम्पावत के अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्व में ही चुकी है। यह परीक्षा 5 मई ...

Continue Reading
Slider

प्रदर्शित होगी मानसखण्ड झांकी

‘‘29 अप्रैल से 2 मई, 2023 तक जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शित होगी मानसखण्ड झांकी’’ गणतंत्र दिवस परेड, 2023 में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ की जनपद पौड़ी के कोटद्वार, दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, जयहरीखाल, एकेश्वर, सतपुली, पोखड़ा, रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, थलीसैंण, पाबौ, खिर्सू, कल्जीखाल, कोट, पौड़ी व श्रीनगर में दिनांक 29 अप्रैल से 2 मई, 2023 तक प्रदर्शित की जायेगी। दिनांक 29 अप्रैल को कोटद्वार से जनपद में इसका आगमन होगा। विदित है कि गणतंत्र दिवस परेड-2023 में उत्तराखंड की ‘मानसखण्ड झांकी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जो राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है तथा यह गौरव की बात है। इस झांकी से एक ओर उत्तराखंड के वासी अपने इतिहास और संस्कृति से प्रेरणा ले पायेंगे, दूसरी ओर वन, वन्यजीव, पर्यावरण, प्रकृत...

Continue Reading