Slider

जनपद में लगभग 3000 निराश्रित पशु

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्टेªट में जनपद में गौ सदनों एवं निराश्रित पशुओं के आश्रय गृह के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखण्ड में निराश्रित पशुओं के आश्रय गृह बनाने हेतु भूमि का चयन करने के लिए उप जिलाधिकारियों को पत्राचार किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गौशालाओं का निर्माण हेतु मनरेगा से प्रस्तावित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं गौशाला हेतु भूमि चयन करने तथा इच्छुक ग्राम पंचायतों के माध्यम से गौशालाओं के संचालन के लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी को पंचायतों को पत्राचार करने को कहा। साथ ही कहा कि यदि धन की कमी आ रही है तो खनन न्यास से प्रस्ताव तैयार कर लिया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में 05 पंजीकृत गौ सदन है तथा नगर न...

Continue Reading
Slider

अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही

देहरादून दिनांक 24 अपै्रल 2023, जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज प्रथम टीम द्वारा मोहब्बेवाला से निरंजनपुऱ, द्वितीय टीम द्वारा धूलकोट से कुआवाला अपने क्षेत्र में.़, तृतीय टीम द्वारा ब्रहा्रकमल चैक राजपुर रोड से कैनाल रोड, धोरण बैण्ड, आईटीपार्क, चतुर्थ टीम द्वारा रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक पांचवी टीम द्वारा घंटाघर से दिलाराम चैक जाखन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 40 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 78 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 88400 अर्थदण...

Continue Reading
Slider

गोलज्यू की चौखट पर नतमस्तक हुए सीएम धामी

अल्मोड़ा, 25 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन हेतु न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया। इस दौरान सांसद श्री अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी श्री कैलाश शर्मा, डीसीबी चेयरमैन श्री ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रवि रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, उपजि...

Continue Reading
Slider

माणा गांव अब देश का पहला गांव

प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव* सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञतव्य है कि 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि ‘‘अब तो उनके लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है।’’ इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बता चुके हैं।

Continue Reading
Slider

खुल गए बाबा केदार के कपाट

जयकारों के साथ दर्शनों के लिए खुल गए बाबा केदार के कपाट केदारनाथः केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके लिए केदारनाथ मंदिर को 35 कुंतल फूलों से सजाया गया है। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु बाबा केदार के धाम पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज मंगलवार की अल सुबह पांच बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जयकारों के साथ प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करी। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

Continue Reading