Slider

वैकल्पिक ऊर्जा के विकास व संरक्षण पर अनुसंधान जरूरीः कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री ने किया ‘समक्ष-2023’ अभियान का शुभारम्भ कहा, शानदार है इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ऊर्जा संरक्षण पहल देहरादून, 24 अप्रैल 2023 पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट से निपटने के लिये परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों को छोड़कर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को विकसित करने की आवश्यकता है। तभी हम वर्ष 2050 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। इसलिए यह समय की मांग है कि वैकल्पिक ऊर्जा के विकास व संरक्षण पर अनुसंधान हो। इस महत्वपूर्ण पहल में आम नागरिकों को शामिल कर उन्हें भी ऊर्जा के स्वच्छ और हरित रूपों को अपनाने के लिये जागरूक करना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम देहरादून में आयोजित सक्षम-2023 अभियान के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर डा. रावत ने ‘ऊर्जा ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रान्ट में फायर स्टेशन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रान्ट में नवनिर्मित एस.डी.आर.एफ मुख्यालय एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एसडीआरएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एस०डी०आर०एफ० द्वारा 11 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर किये जाने वाले रेस्क्यू कार्यों के लिए अन्य अर्धसैनिक बलों की तर्ज पर एस.डी.आर.एफ में कार्य करने वाले राजपत्रित अधिकारियों को 1500 रुपए एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1000 रुपए प्रतिदिन जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा। आपदा प्रबन्धन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से एस.डी.आर.एफ की छठी कम्पनी गठित की जाएगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर एक-तिहाई महिला कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। एस.डी.आर.एफ. में प्रतिनियुक्ति की समयावधि 07 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष की जाएगी। म...

Continue Reading
Slider

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश

यात्रियों के साथ विनम्रता से पेश आएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश यमुनोत्री/उत्तरकाशी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम आ रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। यात्रियों के साथ विन्रमता एवं शालीनता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को दिए। जिलाधिकारी ने सीओ पुलिस को निर्देशित किया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए यात्रा रूट एवं पैदल मार्ग को सुगम बनाते हुए अतिरिक्त प्रयास किए जाए। जानकीचट्टी पार्किंग स्थल से भीड़ नियंत्रण के साथ ही पैदल मार्ग पर चलने वाले यात्रियों के ल...

Continue Reading
Slider

प्रशसान ने भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश

निकायों में बनेंगी गोशाला, प्रशसान ने भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश पौड़ीः मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने जनपद के निकायों के अंतर्गत निराश्रित पशुओं के लिए गौशालाओं की स्थिति को लेकर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निकाय क्षेत्रान्तर्गत गौशाला संचालित है वे उन गौशालाओं के विस्तारीकरण जबकि जिन निकायों में गौशाला स्थापित नहीं है वे भूमि चिह्नित करने लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि श्रीनगर, कोटद्वार, स्वर्गाश्रम व पौड़ी में 1-1 गौशाला है जिसकी क्षमता निराश्रित पशुओ के लिए पर्याप्त नही है। मुख्य विकास अधिकारी ने इन चारों निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गौशालाओं के विस्तारीकरण हेतु रूपरेखा तैयार करना सुनिश्चि...

Continue Reading
Slider

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत चार धाम यात्रा में 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्सक तैनात यात्रा मार्गों पर 48 स्थाई व 23 अस्थाई चिकित्सा इकाई क्रियाशील देहरादून, 24 अप्रैल 2023 चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिक...

Continue Reading