विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान- मुख्यमंत्री राज्य के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित। विभागीय अधिकारी विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उनका समाधान करें। राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी भी जनपदों में समय-समय पर विधायकगणों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाय। यह सुनिश्चित किया ज...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी में हुआ मॉक अभ्यास, जानिए क्या रहा खास! पौड़ी/20 अप्रैल, 2023ः चार धाम यात्रा 2023 की तैयारियों हेतु (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) द्वारा आयोजित मॉक अभ्यास में प्रतिभागिता के संबंध में जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में आपदा से बचाव एवं राहत कार्य का मॉक अभ्यास किया गया। मॉक अभ्यास के तहत जनपद में 03 घटनास्थल चिन्हित किये गये थे। श्रीनगर में स्थित डुंगरीपंथ को भूकंप की घटना, धारी देवी मंदिर के पास भगदड़ से डुबने तथा चमधार के पास भूस्खलन होने की घटनाएं चिन्हित् की गयी थी। सर्वप्रथम जनपद कंट्रोल रूम को स्थानीय पटवारी के माध्यम से प्रातः 09ः50 बजे दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर के डूंगरी पंथ में भूकंप आया है, जिसके पश्चात जनपद का आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) तुरन्त अलर्ट हो गया तथा जो भी साधन जिसके पास उपलब्ध थे तत्काल हर कोई आईआरएस टीम का सदस्य जनपद आपदा कंट्रोल रू...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्हो...
Continue Readingदेहरादून, 19 अप्रैल 2023 प्रदेश में शिक्षा विभाग की सूरत बदलने के लिये राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इन योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर में चयनित पीएम-श्री स्कूलों तथा कलस्टर विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक जिले में स्कूल भवनों की ग्रेडिंग एवं विद्यालयों में ढांचागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को भी कहा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलकर देश में एक मिशाल कायम की जायेगी जिस पर राज्य सरकार लगातार काम कर ही है। इसी क्रम में उन्ह...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 19 अप्रैल, 2023 वर्ष-2023 श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किए गए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर आॅफिसरों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास भवन सभागार में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार द्वारा उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया ताकि यात्रा के सफल संचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं दिक्कत न होने पाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सेक्टर एवं सहायक अधिकारियों से कहा कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्हें जो दायित्व एवं जिम्मेदारी दी गई हैं वे उनका निर्वहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।...
Continue Reading
