मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा अयोजित "ऋषिकेश से चारधाम यात्रा - 2023" के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा रही राहत किट का वितरण भी मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से प्रार्थना करता हूँ कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवम् धूमधाम से सकुशल संपन्न हो। उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है की इस वर्ष की चारधाम या...
Continue ReadingCategory: Slider
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर समीक्षा करते हुए धरातल पर किए जा रहे व्यवस्थाओं एवं कार्यों की जानकारी ली जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि विगत दो दिनों से मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम व केदारनाथ यात्रा मार्ग में पिछले दो दिनों से बारिश एवं बर्फवारी के कारण की जा रही व्यवस्थाओं एवं कार्यों में व्यवधान हुआ है जिससे भैरव गदेरे के समीप ग्लेशियर आने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया था तथा केदारनाथ धाम में कुछ पेयजल लाईनें, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त एवं बनाए जा रहे टैंट को क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि आज मौसम ठीक हो गया है तथा केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में व...
Continue Readingअपराधः नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के मामले में एक को उम्र कैद पौड़ी। (देवेन्द्र बिष्ट) विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) आशीष नैथानी की अदालत ने बुधवार को नाबालिग लड़की के अपहरण व हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त को अर्थदंड से भी दण्डित किया। कैप कोर्ट कोटद्वार में सजा सुनाई गई। ए डी जी सी विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थाना कोटद्वार के अंतर्गत 5 अगस्त 2019 को एक नाबालिग लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गयी। परिजनों ने बहुत खोजबीन की परन्तु लड़की का कोई पता नही चला। तब गुमशुदा के पिता ने अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा गठित टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में गुमशुदा की तलाश की। इसी क्रम में पुलिस ने स्थानीय दुकानों व प्रतिष्ठानों के सी सी टी वी फुटेज को भी खंगाला। एक दुकान की रिकॉर्डिंग में यह तथ्य प्रकाश में आया कि एक संदिग्ध व्यक्ति पांच ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 21 अप्रैल, 2023 ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है। पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली 22 अप्रैल को फाटा, 23 को गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल, 2023 को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चमोल...
Continue Reading
