Slider

राज्य में 42993 सार्वजनिक सेवा वाले ATS 140 मानक यन्त्र स्थापित

श्री चन्दन राम दास, मा0 मंत्री, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं मध्यम उद्धम, खादी एवं ग्रामोद्योग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सभी राज्यों और संघ ऱाज्य क्षेत्रों के परिवहन मंत्रियों तथा परिवहन सचिवों की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया। उक्त बैठक में मुख्यतः मोटर वाहनों की गति सीमा की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिशों पर चर्चा, वाहन फिटनेस परीक्षण अवसंरचना पर चर्चा, इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण पर चर्चा तथा लर्निंग लाइसेंस के स्वचालन आदि बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गयी। श्री चन्दन राम दास, मा0 मंत्री द्वारा उक्त बैठक में अवगत कराया कि पिछली दुर्धटनाओं का परीक्षण करने पर संज्ञान में आया है कि चालक की लापरवाही तथा अनियंत्रित गति सीमा ही मुख्यतः सड़क दुर्धटनाओं हेतु जिम्मेदार है...

Continue Reading
Slider

यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और काला बाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। साथ ही, काला बाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए। उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी है। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। मुख्य सच...

Continue Reading
Slider

योजनाओं का धरातल पर वस्तुस्थिति का सत्यापन किया जाएगा

रुद्रप्रयाग 18 अप्रैल, 2023 जनपद भ्रमण पर पहुंचे विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन धर्मेंद्र पयाल ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विशेष कार्याधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के तीन मुख्य उद्देश्य सरकार जनता के द्वार, हमारा संकल्प बहुमुखी समाज और हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अंतिम छोर में निवासरत व्यक्ति को उन योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो तथा उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है तथा इसके लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे इसके लिए ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्व...

Continue Reading
Slider

7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कर्फ्यू लगाने के दिये निर्देश

पौड़ीजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13 एवं 15 अप्रैल 2023 को बाघ के हमले के दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4 मेलघार क्वीराली, तोल्यू, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत, गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। रात्रि के समय स्थानीय जनता के अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों त...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

सीएम बोले, मां गंगा की निर्मलता हम सबका दायित्व

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अविरल गंगा निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं जिसमें गंगा को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा के मूल स्वरूप को बचाए रखना हम सबका नैतिक दायित्व है। केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रथम चरण के तहत गंगा में मिलने वाले 132 गंदे नालों के पानी को एसटीपी के माध्यम से स्वच्छ किया गया है। जबकि दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि गंगा के साथ साथ उसकी सहायक नदियों पर भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रेनू ब...

Continue Reading