टिहरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागथात (बिरौड़) जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जायेगा। नागथात मन्दिर के प्रांगण का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डरोगी तक मोटरमार्ग के नव निर्माण की घोषणा की गई। कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटरमार्ग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है जब भगवान नागराजा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और हम बहुत भाग्यशाली हैं, जो हमको इस पावन मौके पर भगवान नागराजा का साक्षात आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे मेले थोलों का इतिहास सैकड़ों...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।
Continue Readingश्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं का शीघ्रता - शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को किए जा रहे कार्यों के मॉनिटरिंग एवं जायजा लेने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में किए जा रहे कार्यों का गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । उन्होंने कुंड गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए जिन स्थानों पर पैच एवं डामरीकरण के कार्य किए जाना ...
Continue Readingदेहरादून, कोरोनेशन जिला अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर संचालित मेडीट्रीना हार्ट सेंटर द्वारा एक दिवसीय कॉर्डिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कॉर्डियोलॉजिस्टों की टीम ने पहले दिन हार्ट संबंधी आधा दर्जन रोगियों की जटिल सर्जरी की जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों की जांच कर भविष्य में उनकी भी अस्पताल में सर्जरी के लिये समय नियत किया। कार्डिक कार्यशाला का शुभारम्भ मेडीट्रीना अस्पताल ग्रुप के चैयरमैन डा. एन. प्रताप कुमार तथा इटली से आये वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इमद सिवान ने संयुक्त रूप से किया। ग्रुप के चैयरमैन डॉ. एन. प्रताप ने कहा कि राज्य सरकार के साथ पीपीपी मोड़ में संचालित मेडीट्रीना हार्ट सेंटर राज्य सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने कुछ माह पूर्व हार्ट सेंटर का शुभारम्भ किये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार भी जताया। डॉ. एन. प्रताप ने ...
Continue Readingप्रदेशभर में सोमवार को स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शहरी पीएचसी पर दी जायेगी डोज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत देहरादून से कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ देहरादून, 16 अप्रैल 2023 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार 17 अप्रैल 2023 को प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जायेगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के 14वें चरण की शुरुआत देहरादून के बी.एस. नेगी राजकीय इंटर कालेज गुजराड़ा से की जाएगी, जिसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शिक्षा विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा...
Continue Reading
