नई दिल्ली, 04 अप्रैल। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास करने हेतु केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। जिसपर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शीघ्र ही टनल के शिलान्यास के लिए उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवम् सुधारीकरण किये जाने का अनुरोध किया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून- मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैल...
Continue ReadingCategory: Slider
टिहरी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 39 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर ग्रामवासी मन्थल के पाल्द नामे तोक में प्रस्तावित कूड़ाघर से नहर व चहल को ग्राम प्रधान नन्द गांव द्वारा नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार टिहरी एवं खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार को नियमानुसार एक सप्ताह में जांच कर सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराते हुये ग्रामवासियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कुल्पी अखोडीसेर की भादी देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने की मांग पर पीडीडीआरडीए को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।...
Continue Readingदेहरादून, देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। चार धाम यात्रा को देखते हुये प्रदेश में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जायेगा। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही यात्रा मार्गों पर डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुचिश्चित करने को भी कहा गया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसक...
Continue Readingउत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में पोस्टकार्ड लांच किया गया जिसमें युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा पौड़ी में पोस्टकार्ड लांच कर प्रधानमंत्री मोदी जी से पोस्ट कार्ड के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं। क्योंकि हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि संसद में यह प्रश्न नहीं पूछ सकते हैं, हम आपसे सीधे पूछ रहे हैं: 1-अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है? 2- आपके अधिकारी विदेशी दौरों के बाद दाने को कितने ठेके मिले? 3- कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 690 स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बना? उस सांसद की ओर से जो अब सांसद नहीं है लेकिन एक मतदाता जो अभी भी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष नेगी व जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में लोगों के पास जाकर 1000 पोस्टकार्ड प्रत्येक विधानसभा से...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। राज्य को G 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री जी को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया...
Continue Reading
