Slider

यातायात व्यवस्था सुधार के लिए सीएस ने कसा सिस्टम

मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही नियमितता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक समान योजना कहीं कारगर साबित नहीं होगी, किसी भी योजना के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाना चाहिए। यातायात व्यवस्था के लिए भी यही आवश्यक है, कि एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाए। यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक ली। मुख्य सचिव के पूर्व के आदेशों के क्रम में शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी 7 को चौबट्टाखाल में

पौड़ी: 7 अप्रैल, 2023 को चौबट्टाखाल तहसील में मा0 मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के आगमन पर संबंधित विभाग समुचित व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मंच, साउण्ड, एलईडी टीवी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था व नगर पंचायत सतपुली तथा जिला पंचायत को कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड पर बेहतर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट रखने तथा चूना छिड़काव करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि कार्यक्रम समाप्ति बाद कार्यक्रम स्थल पर पुनः साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण करें। ...

Continue Reading
Slider

उचित समय पर वांछित मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी

*जनपद टिहरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 50 छतवर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने से वर्षा जल संग्रह के साथ-साथ सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल पैदावार में हुई वृद्धि।* जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में एवं मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से जनपद क्षेत्रांतर्गत विकास खण्ड नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के माध्यम से 50 छतवर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये गए। इन टैंकों की क्षमता तीन हजार लीटर प्रति टैंक है, जिससे वर्षा जल संग्रह के साथ-साथ सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल पैदावार में वृद्धि हुई। वहीं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्...

Continue Reading
Slider

यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश

हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-‌जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है, जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी ...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय कार्यशाला के संबंध में समीक्षा बैठक

नई दिल्ली कौसांब के चेयरमैन गणेश जोशी ने प्रबंध निदेशक जेएन यादव को निर्देशित किया कि 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मसूरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि देश के अन्य राज्यों से आने वाले सभी महानुभाव के आवागमन की व्यवस्था, उनके ठहरने का उचित प्रबंध सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लिया जाए। राज्य कृषि विपणन बोर्डो की राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन और उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में कौसांब के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के संबंध में समीक्षा बैठक की। विदित हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास फ़ोकस है कि देश में मिलेट्स का उत्पाद...

Continue Reading